फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   star India asks BCCI to leave 130 crore from current deal byjus said to encash Bank Guarantee

BCCI: बीसीसीआई को हो सकता है 130 करोड़ का नुकसान, स्टार इंडिया ने बढ़ाई मुश्किलें

Mon, 09 Jan 2023 06:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 06:14 PM IST
सार

मौजूदा समय में बायजूस भारतीय टीम की जर्सी का स्पॉन्सर है, लेकिन कंपनी ने नवंबर में बीसीसीआई से कहा था वह इस करार से बाहर निकलना चाहती है।

विज्ञापन
star India asks BCCI to leave 130 crore from current deal byjus said to encash Bank Guarantee
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बैठक में बायजूस और स्टार इंडिया ने अपनी मांग सामने रखी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में अंतिम फैसला नहीं हुआ है। स्टार इंडिया के पास भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के प्रसारण का अधिकार है। इस कंपनी ने बीसीसीआई से मौजूदा सौदे में 130 करोड़ रुपये की छूट मांगी है। वहीं, भारतीय टीम की जर्सी का स्पॉन्सर बायजूस चाहता है कि बोर्ड बैंक गारंटी के 140 करोड़ रुपये लेकर अनुबंध खत्म करे। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में बायजूस भारतीय टीम की जर्सी का स्पॉन्सर है, लेकिन कंपनी ने नवंबर में बीसीसीआई से कहा था वह इस करार से बाहर निकलना चाहती है। इसके बाद बीसीसीआई ने कम से कम मार्च 2023 तक करार जारी रखने के लिए कहा था। अब यह कंपनी चाहती है कि बोर्ड बैंक गारंटी के 140 करोड़ भुना ले। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को शीर्ष परिषद की आपात बैठक में दोनों विषयों पर एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। यह एक वर्चुअल मीटिंग (ऑनलाइन बैठक) थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायजूस ने जून में लगभग 35 मिलियन डॉलर (लगभग तीन अरब रुपये) के साथ जर्सी प्रायोजन समझौते को नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया था। इसमें बीसीसीआई को 140 करोड़ रुपये बैंक गारंटी के माध्यम से भुगतान किए जाने हैं, जबकि शेष 160 करोड़ रुपये किश्तों के माध्यम से भुगतान किए जाएंगे।

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के अनुसार इस बैठक में केवल बायजूस और स्टार इंडिया के मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इसमें भी एक घंटे से अधिक का समय लगा। यह एक गंभीर मुद्दा है जिसमें करोड़ों रुपयों का मामला था इसलिए इसमें समय लगना स्वाभाविक था। बायजूस फीफा विश्व कप के प्रायोजकों में से एक था। उसने मार्च तक कंपनी को मुनाफे में लाने के लिए अपने 50,000 कर्मचारियों में से ढाई हजार की छंटनी करने की घोषणा की है।

खबरों के अनुसार इस मीटिंग के दौरान स्टार ने मौजूदा सौदे में लगभग 130 करोड़ रुपये की छूट मांगी है। उसने 2018-2023 की अवधि के लिए भारत के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैचों के प्रसारण अधिकार हासिल करने के लिए 6138.1 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते इस दौरान कुछ मैच बाद में प्रसारित किए गए। इसी वजह से स्टार ने 130 करोड़ रुपये की छूट मांगी है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘‘इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई लेकिन बोर्ड ने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है।’’ यह मामला ऐसे समय में उठा है जब बीसीसीआई का मौजूदा करार मार्च में समाप्त हो रहा है। बोर्ड इसके बाद अगले पांच साल के लिए मीडिया अधिकार बेचने की तैयारी कर रहा है।

आईपीएल के मीडिया अधिकारों के लिए 48390 करोड़ रुपये की बोली लगी थी। ऐसे में बीसीसीआई को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण के लिए भी बड़ी बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed