{"_id":"3b030258-dc0b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"srinivasan-elected-tnca-president-for-12th-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु क्रिकेट के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए श्रीनिवासन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तमिलनाडु क्रिकेट के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए श्रीनिवासन
चेन्नई
Updated Sun, 23 Jun 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद खुद को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से अलग करने वाले एन श्रीनिवासन को एक बार फिर से तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मैयप्पन के आईपीएल-6 में सट्टेबाजी में फंसने और फिर बोर्ड अध्यक्ष पद से कुछ समय के लिए खुद को अलग करने के बाद यह हल्ला उठा था कि टीएनसीए के चुनावों में उनके सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
लेकिन टीएनसीए की रविवार को हुई 83वीं वार्षिक आम बैठक में उनके खिलाफ कोई मुकाबले में खड़ा नहीं हुआ। वह लगातार 12वीं बार इस पद के लिए चुने गए हैं।
श्रीनिवासन के नजदीकी काशी विश्वनाथन एक बार फिर सचिव चुने गए जबकि डा. जी नटराजन की जगह आर आई पलानी को संयुक्त सचिव चुना गया।