{"_id":"61754d5001342040cd4d9ed2","slug":"srilanka-vs-bangladesh-t20-world-cup-2021-fight-between-lahiru-kumara-and-liton-das-on-field-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लाहिरू कुमारा से भिड़े लिटन दास, बीच मैदान हुआ भयंकर झगड़ा, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: लाहिरू कुमारा से भिड़े लिटन दास, बीच मैदान हुआ भयंकर झगड़ा, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
Sun, 24 Oct 2021 05:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Oct 2021 05:41 PM IST
सार
मैच के दौरान लाहिरू की गेंद पर लिटन दास मिड ऑफ पर कैच आउट हो गए। इसके बाद वे पवेलियन लौटने लगे, तभी लाहिरू उनके पास गए और लिटन को कुछ शब्द कहे।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच में विवाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सुपर-12 मैच में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद अंपायर को आकर बीच बचाव करना पड़ा।
दरअसल मैच के दौरान लाहिरू कुमारा की गेंद पर लिटन दास मिड ऑफ पर कैच आउट हो गए। इसके बाद वे पवेलियन लौटने लगे, तभी लाहिरू उनके पास गए और लिटन को कुछ शब्द कहे। इसके बाद बात बढ़ी तो लिटन भी जवाब देते नजर आए और उन्होंने लाहिरू की तरफ बल्ला दिखाया। इसके बाद विवाद में दूसरे बल्लेबाज नईम भी कूद पड़े।
नईम ने लाहिरू को धक्का देकर लिटन से दूर करने की कोशिश की। फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी और बांग्लादेशी बल्लेबाजों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अंपायरों को बीच में आना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
श्रीलंका ने मैच में टॉस जीता
श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। मोहम्मद नईम ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। वहीं, मुशफिकुर रहीम 57 रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों ही टीमें क्वालीफायर मुकाबले जीतकर सुपर-12 में जगह बनाई है। श्रीलंका की टीम ने क्वालिफायर स्टेज के तीनों मुकाबले जीते थे जबकि बांग्लादेश तीन में से दो मैच जीतने में सफल रही थी।

Exchange of words between Lahiru kumara & Litton das#SlvsBan pic.twitter.com/Wfy85BlveF
— RISHI (@RISHIKARTHEEK) October 24, 2021