{"_id":"583c03994f1c1b0e1ede5307","slug":"sri-lanka-win-tri-series-defeating-zimbabwe-in-finals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका बना चैंपियन, परेरा और थरंगा ने किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका बना चैंपियन, परेरा और थरंगा ने किया कमाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Nov 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : ESPN
श्रीलंका ने रविवार को ट्राई सीरीज के फाइनल में ज़िम्बाब्वे को 75 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की 36.3 ओवर में पूरी टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 37.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
कुसल मेंडिस (57 रन) को उनका शानदार पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम वेस्टइंडीज की थी, जिसे शुक्रवार को ज़िम्बाब्वे ने वर्षाबाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
ज़िम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला तब गलत होते दिखा जब 19 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। कुलसेकरा ने मसकाद्जा को पगबाधा आउट किया और लकमल ने मूर को पथिराना के हाथों कैच आउट कराया।

Trending Videos
कम स्कोर का पीछे करते हुए बिखरी श्रीलंकाई पारी
क्रिकेट
- फोटो : ESPN
जिंबाब्वे के लिए शॉन विलियम्स (35) ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। श्रीलंका की ओर से वंडरसे और गुनारात्ने ने तीन-तीन जबकि पथिराना ने दो विकेट लिए। कुलसेकरा और लकमल को एक-एक विकेट मिला।
161 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी ख़राब रही। धनंजय डी सिल्वा बिना खाता खोले विटोरी की गेंद पर LBW आउट हो गए। इसके बाद कुसल परेरा (14) और रोशन डिकवेला (16) भी सस्ते में आउट हुए। विटोरी ने इन तीनों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
मगर यहां से कुसल मेंडिस ने कप्तान उपुल थरंगा (57 नाबाद) के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर क्रेमर की गेंद पर विलियम्स को कैच देकर पवेलियन लौटे। मेंडिस ने 72 गेंदों में 10 चौको की मदद से 57 रन बनाए। ज़िम्बाब्वे की ओर से ब्रायन विटोरी ने तीन जबकि ग्रीम क्रेमर ने एक विकेट लिया।