फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka vs new zealand: taylor keeps New Zealand in the fight after Akila Dananjaya five wickets

SLvsNZ: धनंजय ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला, पहले दिन का स्कोर 203/5

Thu, 15 Aug 2019 06:55 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 15 Aug 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
sri lanka vs new zealand: taylor keeps New Zealand in the fight after Akila Dananjaya five wickets
श्रीलंका टीम - फोटो : social media

अकिला धनंजय (5/57) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण खेल रोके जाने तक पांच विकेट पर 203 रन पर रोक दिया। दिन का खेल खत्म होने पर  टेलर के साथ मिशेल सेंटनर आठ रन बनाकर क्रीज पर थे।

विज्ञापन


अनुभवी रॉस टेलर ने नाबाद 86 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पिछले साल संदिग्ध एक्शन की शिकायत होने के बाद नए एक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहे धनंजय ने पिछले छह मैचों में चौथी बार पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा टीम के किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


रावल-लॉथम ने जोड़े 64 रन : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  का फैसला किया। ओपनर जीत रावल (33) और टाम लॉथम (30) ने 64 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। धनंजय ने लॉथम को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच करवाकर टीम को पहली सफलता दिलाई। कप्तान केन विलियम्सम भी तीन गेंद बाद खाता खोले बिना धनंजय की गेंद को शार्ट मिडविकेट पर विरोधी कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के हाथों में लपके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलर का 31वां अर्द्धशतक : इसके बाद टेलर ने हेनरी निकोल्स (42) के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। धनंजय ने इस साझेदारी को निकोलस को एलबीडब्ल्यू आउट कर तोड़ा। उन्होंने इसके बाद विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को भी एक रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर चाय से पहले न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। इस बीच टेलर ने अपना 31वां अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने 131 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके जडे़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed