फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka vs Afghanistan First match of Asia Cup 2022 in controversy, fans accuse umpires of dishonesty

Asia Cup Controversy: विवादों में एशिया कप का पहला मैच, श्रीलंकाई फैन्स ने अंपायरों पर 'बेईमानी' का आरोप लगाया

Sun, 28 Aug 2022 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

श्रीलंकाई पारी के दूसरे ओवर में नवीन उल हक ने पाथुम निसांका को विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। हालांकि, फील्ड अंपायर ने नवीन की पहली अपील को नकार दिया और पाथुम को नॉटआउट दिया। 

विज्ञापन
Sri Lanka vs Afghanistan First match of Asia Cup 2022 in controversy, fans accuse umpires of dishonesty
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने उलटफेर करते हुए पांच बार की चैंपियन श्रीलंकाई टीम को आठ विकेट से हरा दिया। हालांकि, यह मैच अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। श्रीलंकाई फैन्स ने अंपायरों पर उनकी टीम के साथ 'बेईमानी' करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

दरअसल, मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी। हालांकि, टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में श्रीलंका ने दो विकेट गंवा दिए। कुसल मेंडिस दो रन और चरिथ असलंका शून्य पर आउट हुए। दूसरे ओवर में नवीन उल हक ने पाथुम निसांका को विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। हालांकि, फील्ड अंपायर ने नवीन की पहली अपील को नकार दिया और पाथुम को नॉटआउट दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया। थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद बल्ले से लगी है। ऐसे में तीसरे अंपायर ने निसांका को आउट दे दिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद ने बल्ले का हल्का किनारा लिया है। हालांकि, अल्ट्रा एज में कुछ खास अंतर नहीं दिख रहा था। इस पर फैन्स ने अंपायरों पर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। खुद श्रीलंकाई टीम के कोच और कप्तान भी तीसरे अंपायर के फैसले पर विश्वास नहीं कर सके।
 
विज्ञापन

अंपायर के फैसले से हर कोई हैरान दिखा। मैच के बाद टीवी अंपायर ने कहा कि उन्हें लगा था कि बैट और गेंद का संपर्क हुआ था और गेंद में थोड़ी हरकत भी हुई थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि पुख्ता कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में श्रीलंकाई फैन्स का कहना है कि सॉफ्ट सिग्नल में जब मैदानी अंपायर ने नॉटआउट दिया, तो थर्ड अंपायर ने आउट कैसे दे दिया। पाथुम पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे थे।

उनके विकेट का नुकसान टीम को हुआ और दो ओवर में शुरुआती तीन झटकों के बाद टीम उबर नहीं सकी और 105 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान ने यह लक्ष्य 10.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। गुरबाज ने 18 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। हजरतुल्लाह जजई ने 28 गेंदों में 37 रन की नाबाद पारी खेली। अफगानिस्तान को अगला मैच 30 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। वहीं, श्रीलंकाई टीम अपने अगले मैच में बांग्लादेश से एक सितंबर को भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed