फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Urge Sangakkara to Reconsider Retirement

खिलाड़ी हो तो ऐसा! संन्यास नहीं लेने का बढ़ रहा दबाव

Thu, 02 Apr 2015 01:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Apr 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Urge Sangakkara to Reconsider Retirement

खिलाड़ी ऐसा हो जब वह संन्यास लेने की बात करे तो प्रशंसकों के अलावा पूरा देश उससे यह मन्नतें करे कि वह संन्यास वापस ले ले।

विज्ञापन


हालांकि ऐसी किस्मत हर खिलाड़ी की नहीं होती, यहां तक की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी ऐसा मौका नहीं मिला। उन्होंने ने तो तब संन्यास लिया जब उनका बल्ला कुछ खास नहीं कर रहा था। उनके अपने घरेलू मैदान पर उनके ही प्रशंसकों ने एक बार हूट कर दिया था। प्रशंसकों और प्रशासकों के बीच जबर्दस्त बहस होने लगी कि तेंदुलकर को टीम को रखा जाना चाहिए या नहीं।

तेंदुलकर ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया तो पाकिस्तान के महान क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कहा था कि उन्होंने संन्यास की घोषणा करने में देरी कर दी। लेकिन एक क्रिकेटर ऐसा भी है जो 40 के बेहद करीब पहुंच गया और बल्ले से खूब रन भी बना रहा है लेकिन उसने संन्यास लेने की घोषणा कर दी और अब पूरा देश उसे मना रहा है कि अभी वह कुछ साल और क्रिकेट खेलें।

विज्ञापन

कप्तान के बाद खेल मंत्री ने भी कहा, 'अभी संन्यास मत लो'

Sri Lanka Urge Sangakkara to Reconsider Retirement

हम यहां जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं उसका नाम है कुमार संगकारा। संगकारा श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जिनसे अब पूरा देश मना रहा है कि वह संन्यास लेने की योजना कुछ समय के लिए टाल दें।

पिछले महीने खत्म हुए वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सफर क्वार्टर फाइनल तक ही था और यहां तक के सफर में संगकारा ने गजब की बल्लेबाजी की और 4 शतक ठोंक दिए। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद वह वनडे से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने ऐसा किया भी। टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने वर्ल्ड कप के एक मैच के बाद घुटनों के बल टिककर उनसे संन्यास वापस लेने की गुजारिश की थी।

अब इस फेहरिस्त में श्रीलंका के खेल मंत्री भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज कुमार संगकारा से वनडे के बाद अब टेस्ट से संन्यास लेने का विचार अगले कुछ समय के लिए टालने का अनुरोध किया है। नवीन दिसानायके ने कहा कि सरकार श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को यह न‌िर्देश देगी कि वह वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले 37 साल के क्रिकेटर संगकारा की सेवाएं आगे भी लेने की कोशिश करे।

उन्होंने कोलंबो में कहा, "बतौर खेल मंत्री मैं संगकारा से विनम्र अपील करता हूं कि वह संन्यास लेने का फैसले पर फिर से विचार करें और देश के लिए कम से कम एक साल और खेलें। मैंने उनसे वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड में बातचीत की ‌‌थी।"

उन्होंने आगे कहा, "वह (क्रिकेट प्रशासकों से) बहुत निराश थे और अब उनके पास एक मौका है। मैं समझता हूं कि वह अपने संन्यास लेने के मामले में एक बार फिर से विचार करेंगे।" संगकारा ने वर्ल्ड कप में 4 शतक की बदौलत 7 पारियों में 541 रन बनाए थे। वह इस समय टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन और वनडे में नंबर टू बल्लेबाज के रूप में हैं।

वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं संगकारा

Sri Lanka Urge Sangakkara to Reconsider Retirement

कुमार संगकारा ने वर्ल्ड कप से पहले कहा था कि टूर्नामेंट के बाद वह वनडे से संन्यास ले लेंगे। साथ ही यह भी कहा कि वह कुछ महीनों के अंदर टेस्ट क्रिकेट को भी बॉय-बॉय कह देंगे। उन्होंने एक क्रिकेट वेबसाइट से कहा था कि जून-जुलाई में टेस्ट मैच खेले जाने हैं और वह अगस्त के अंत तक संन्यास ले लेंगे।

श्रीलंका को इस साल के मध्य में पाकिस्तान और भारत से सीरीज खेलनी है्, हालांकि दोनों के बीच सीरीज की तारीख तय नहीं हुई हैं। उन्होंने 2015 में इंग्लिश काउंटी में सरे टीम के साथ खेलने का करार किया हुआ है।

इस धाकड़ बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 12,203 रन बनाए हैं और वह टेस्‍ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यही एकमात्र सक्रिय क्रिकेटर हैं। खेल मंत्री के बयान पर फिलहाल संगकारा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी ह‌ै।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed