फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Tour of Australia, Ramesh Ratnayake, appointed, interim coach, Sri Lanka, Australia tour, Australia

Sri Lanka Tour of Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रमेश रत्नायके श्रीलंका के अंतरिम कोच बने

Wed, 26 Jan 2022 09:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Jan 2022 09:50 PM IST
सार

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा था कि रत्नायके खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना नहीं होंगे। हालांकि, वे टी-20 सीरीज के ओपनिंग मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Sri Lanka Tour of Australia, Ramesh Ratnayake, appointed,  interim coach, Sri Lanka, Australia tour, Australia
रमेश रत्नायके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर रमेश रत्नायके को श्रीलंका का अंतरिम कोच बनाया गया है। टीम को अभी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे के लिए ही रत्नायके को कोच बनाया गया है। श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 से 20 फरवरी के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। 
विज्ञापन


यह सभी मैच तीन जगहों पर खेले जाएंगे। इसमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, मानुका ओवल और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड शामिल है। उन्हें श्रीलंका क्रिकेट की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने टेक्नीकल एडवाइजरी कमेटी से चर्चा के बाद नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट ने कहा था कि रत्नायके खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना नहीं होंगे। हालांकि, वे टी-20 सीरीज के ओपनिंग मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे। वह फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं और सेल्फ आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज के दूसरे, तीसरे और चौथे टी-20 मैच के मेजबान शहर बदले गए हैं। पहले ये मैच क्वींसलैंड और एडिलेड में होने थे। लेकिन यात्रा की वजह से कोरोना के खतरे को कम करने के लिए स्थानों में परिवर्तन किया गया। 

 
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम: दासुन शनाका (कप्तान), चरिथ असालंका, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, दनुष्का गुनाथिलाका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, चमिका करुणारत्ने, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा, रमेश मेंडिस, वनिन्दु हसारंगा, लाहिरू कुमारा, नुवान थुषारा, दुसमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, महेश थीकसाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, शिरन फर्नांडो।

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज:
  • 11 फरवरी: पहला टी-20 (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड)
  • 13 फरवरी: दूसरा टी-20 (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड)
  • 15 फरवरी: तीसरा टी-20 (मानूका ओवल)
  • 18 फरवरी: चौथा टी-20 (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड)
  • 20 फरवरी: पांचवां टी-20 (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed