{"_id":"597854fa4f1c1b54078b4d1b","slug":"sri-lanka-suffered-a-major-blow-asela-gunaratne-ruled-out-of-first-test-due-to-thumb-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस खिलाड़ियों के साथ खेलेगी श्रीलंका, चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए गुणारत्ने ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दस खिलाड़ियों के साथ खेलेगी श्रीलंका, चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए गुणारत्ने
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
असेला गुनारात्ने
- फोटो : twitter
श्रीलंका की टीम को बुधवार को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन तब जोरदार झटका लगा जब उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज असेला गुनारात्ने चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए। गुनारात्ने के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी और उन्हें तुरंत कोलंबो के हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भेज दिया गया। यह साफ हो गया है कि वो पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इसके साथ ही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
गुनारात्ने जब दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे, तब उनके हाथ में चोट लगी। लहिरू कुमार की गेंद पर भारतीय ओपनर शिखर धवन का कैच लेने के प्रयास में उनके हाथ में चोट लगी। गुनारात्ने की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। अब गुनारात्ने की चोट के कारण श्रीलंका को दोनों पारियों में 10 खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करना होगी।