{"_id":"07ae0250-6c75-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"sri-lanka-stun-england-in-womens-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम गेंद पर श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंतिम गेंद पर श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 01 Feb 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालिनी मनोदारा ने आखिरी गेंद पर छक्का मार तीन बार की चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 238 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका ने चामरी अटापट्टा के 62 और ईशानी कौशल्या के 56 रन की शानदार पारी से टूर्नामेंट का एक बड़ा उलटफेर कर दिया।
विज्ञापन
ग्रुप ‘ए’ की इस मैच में चामरी अटापट्टा और यशोदा मेंडिस (46) ने पहले विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। लेकिन, मध्यक्रम की नाकामी के कारण टीम बीच में लड़खड़ा गई। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे जबकि उसके दो विकेट शेष थे।
विज्ञापन
शुरुआती तीन गेंदों पर ही उसने आठ रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया लेकिन चौथी गेंद पर कौशल्या रन आउट हो गईं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं बन सका लेकिन मनोदारा ने आखिरी गेंद पर छक्का मार टीम की जीत को इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करवा दिया। इंग्लैंड की ओर से जेनी गन ने सर्वाधिक 52 जबकि एमी जोंस ने 41, हीथर नाइट ने 38 और आरान ब्रिंडल ने 31 रन बनाए।
विज्ञापन