फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka stun england in womens world cup

अंतिम गेंद पर श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया

Fri, 01 Feb 2013 07:38 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 01 Feb 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
sri lanka stun england in womens world cup

डालिनी मनोदारा ने आखिरी गेंद पर छक्का मार तीन बार की चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 238 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका ने चामरी अटापट्टा के 62 और ईशानी कौशल्या के 56 रन की शानदार पारी से टूर्नामेंट का एक बड़ा उलटफेर कर दिया।

विज्ञापन


ग्रुप ‘ए’ की इस मैच में चामरी अटापट्टा और यशोदा मेंडिस (46) ने पहले विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। लेकिन, मध्यक्रम की नाकामी के कारण टीम बीच में लड़खड़ा गई। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे जबकि उसके दो विकेट शेष थे।
विज्ञापन


शुरुआती तीन गेंदों पर ही उसने आठ रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया लेकिन चौथी गेंद पर कौशल्या रन आउट हो गईं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं बन सका लेकिन मनोदारा ने आखिरी गेंद पर छक्का मार टीम की जीत को इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करवा दिया।  इंग्लैंड की ओर से जेनी गन ने सर्वाधिक 52 जबकि एमी जोंस ने 41, हीथर नाइट ने 38 और आरान ब्रिंडल ने 31 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed