फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Sports Minister says his life is at risk sacked by president

Sri Lanka Cricket: श्रीलंका में बवाल जारी, खेल मंत्री ने कहा- खतरे में है मेरी जान, राष्ट्रपति ने पद से हटाया

Mon, 27 Nov 2023 08:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 27 Nov 2023 08:05 PM IST
सार

खेल मंत्री के बर्खास्त होने के बाद निलंबित श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को बल मिला है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रणसिंघे को तत्काल प्रभाव से खेल और युवा मामलों के मंत्री और सिंचाई मंत्री के विभागों से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Sri Lanka Sports Minister says his life is at risk sacked by president
रोशन रणसिंघे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका में क्रिकेट को लेकर बवाल जारी है। आईसीसी द्वारा निलंबित होने के बाद वहां कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को दावा किया कि देश के अराजक क्रिकेट प्रशासन में भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण उनका जीवन खतरे में है। अगर उन्हें कुछ होता है तो राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और उनके चीफ ऑफ स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इस बयान के बाद राष्ट्रपति ने उन्हें पद से हटा दिया।
विज्ञापन


संसद को संबोधित करते हुए रणसिंघे ने कहा कि विक्रमसिंघे उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के लिए फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और एक वाहन से संबंधित गलत तथ्यों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा आयातित एक वाहन को अधिकारियों ने उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने के लिए टैक्स हेरफेर के बहाने जब्त कर लिया था। रणसिंघे ने श्रीलंकाई क्रिकेट प्रशासन को चलाने के लिए एक अंतरिम समिति नियुक्त करने के अपने कदम का जिक्र करते हुए कहा, ''क्या क्रिकेट में भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए मुझे यही इनाम मिला है? मैंने ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की।''
विज्ञापन


रणसिंघे ने आगे सवाल किया कि राष्ट्रपति राजनीतिक बदला क्यों ले रहे हैं, जबकि खेल मंत्री के रूप में उन्होंने केवल भ्रष्टाचार को उजागर किया था। रणसिंघे ने कहा, "मेरी जान खतरे में है, आज या कल मेरी हत्या हो सकती है। अगर मुझे कुछ होता है, तो राष्ट्रपति और उनके सलाहकार सागला रत्नायके (राष्ट्रपति स्टाफ के प्रमुख) को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, खेल मंत्री के बर्खास्त होने के बाद निलंबित श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को बल मिला है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रणसिंघे को तत्काल प्रभाव से खेल और युवा मामलों के मंत्री और सिंचाई मंत्री के विभागों से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed