फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka sports minister Harin Fernando denies night club visit caused team's T20 World cup exit

T20 World cup : नाइट क्लब जाने से बाहर हुई श्रीलंकाई टीम? खेल मंत्री ने आलोचकों को दिया ये जवाब

Mon, 24 Jun 2024 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Jun 2024 08:32 PM IST
सार

श्रीलंका ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर रहने के बाद सुपर आठ चरण में नहीं पहुंच सकी थी। टीम बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से हार गई, जबकि नेपाल के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

विज्ञापन
Sri Lanka sports minister Harin Fernando denies night club visit caused team's T20 World cup exit
श्रीलंका टीम - फोटो : ICC

विस्तार

श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में निराशाजनक रहा था और टीम ग्रुप चरण से भी आगे नहीं बढ़ सकी थी। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि देर रात तक नाइट क्लब में रहने के कारण टीम अभ्यास सत्र में देर से पहुंची थी। हालांकि, श्रीलंका के खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने सोमवार को इसकी कड़ी आलोचना की और आलोचकों को करारा जवाब दिया। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खेलमंत्री हारिन फर्नांडो ने आलोचकों से कहा कि वे साबित करके दिखायें कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम कथित तौर पर नाइट क्लब जाने के कारण टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर हो गई। फर्नांडो ने कहा, 'मैं आलोचकों को चुनौती देता हूं कि वे इसे साबित करें। अगर वे ऐसा कर सके तो मैं पद से इस्तीफा दे दूंगा।' फर्नांडो नवंबर 2023 में रोशन रणसिंघे की जगह खेल मंत्री बने थे।
विज्ञापन


श्रीलंका ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर रहने के बाद सुपर आठ चरण में नहीं पहुंच सकी थी। टीम बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से हार गई, जबकि नेपाल के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। उसने एकमात्र जीत नीदरलैंड के खिलाफ दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed