{"_id":"5739c3a04f1c1b644eac7131","slug":"sri-lanka-s-prasad-out-of-first-england-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"धम्मिका प्रसाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धम्मिका प्रसाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 May 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पेसर धम्मिका प्रसाद हेडिंग्ले में दो साल पहले के अपने शानदार प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाएंगे क्योंकि वह चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रसाद ने 2014 में इंग्लैंड में दूसरे और अंतिम टेस्ट में श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हेडिंग्ले में दूसरी पारी में 50 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
उन्होंने इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था, जिसके बाद टीम ने अंतिम दिन एक गेंद शेष रहते 100 रन से जीत दर्ज की थी।
मौजूदा दौरे पर एसेक्स के खिलाफ श्रीलंका के पहले टूर मैच के दौरान प्रसाद के कंधे में चोट लग गई थी। श्रीलंका के कोच ग्राहम फोर्ड ने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही दोबारा गेंदबाजी करने लगेगा। प्रसाद के कुछ टेस्ट होने हैं और आज विशेषज्ञ उनसे मिलने आएगा।’
विज्ञापन