{"_id":"5d35e5708ebc3e6d1a13e3f7","slug":"sri-lanka-s-lasith-malinga-to-quit-odis-after-first-bangladesh-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"लसिथ मसिंगा इस देश के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी वन-डे, फिर क्रिकेट को कहेंगे अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लसिथ मसिंगा इस देश के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी वन-डे, फिर क्रिकेट को कहेंगे अलविदा
Tue, 23 Jul 2019 08:14 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा जल्द ही वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। जी हां, 35 वर्षीय यह तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलकर वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इस बात की जानकारी सोमवार को श्रीलंका के मौजूदा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए अपनी 22 सदस्यीय वनडे टीम का एलान किया था, जिसमें मलिंका को शामिल किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का आगाज 26 जुलाई को होगा। सीरीज का दूसरा वनडे 28 जुलाई को खेला जाएगा जबकि सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
श्रीलंकाई कप्तान करुणारत्ने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'पूर्व कप्तान और अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का आखिरी वन-डे खेलेंगे। इसके बाद वह वन-डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।' उन्होंने आगे कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने चयनकर्ता के लिए क्या कहा लेकिन मुझे उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ करियर का आखिरी वन-डे खेलेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि मलिंगा श्रीलंका के लिए वन-डे अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सर्वधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने वन-डे क्रिकेट के 219 पारियों में 335 विकेट चटकाए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर चमिंडा वास (400) और दूसरे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन (534 विकेट) हैं। मालूम हो कि लसिथ मलिंगा ने साल 2011 टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना साल 2010 में आखिरी टेस्ट टीम इंडिया के खिलाफ खेला था।
मलिंगा श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट, 225 वन-डे और 73 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में 101, वन-डे में 335 और टी-20 में 97 विकेट चटकाए हैं।