फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka`s Chamari Athapaththu became the first batter to score hundred in the history of women T20 Asia cup

Women`s Asia Cup: चामरी अट्टापट्टू ने रचा इतिहास, महिला टी20 एशिया कप में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

Mon, 22 Jul 2024 05:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Jul 2024 05:15 PM IST
सार

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अट्टापट्टू के शानदार शतक की मदद से मलेशिया के खिलाफ दमदार स्कोर बनाया। अट्टापट्टू ने इस दौरान 69 गेंदों पर नाबाद 119 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
Sri Lanka`s Chamari Athapaththu became the first batter to score hundred in the history of women T20 Asia cup
चामरी अट्टापट्टू - फोटो : ACC

विस्तार

श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने सोमवार को मलेशिया के खिलाफ महिला एशिया कप के मुकाबले में इतिहास रच दिया। अट्टापट्टू टी20 प्रारूप में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अट्टापट्टू के शानदार शतक की मदद से मलेशिया के खिलाफ दमदार स्कोर बनाया। अट्टापट्टू ने इस दौरान 69 गेंदों पर नाबाद 119 रनों की पारी खेली। अट्टापट्टू के बल्ले से 14 चौके और सात छक्के निकले। श्रीलंका ने ग्रुप-बी के इस मैच में मलेशिया को 144 रनों के बड़े अंतर से हराया। 
विज्ञापन

अट्टापट्टू-हर्षिता की शानदार साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने विशमी गुणारत्ने का विकेट जल्दी गंवा दिया था। इसके बाद अट्टापट्टू ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी निभाई। फिर उन्होंने अनुष्का संजीवनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की। अट्टापट्टू ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को मजबूती दी। 18वें ओवर के बाद अट्टापट्टू ने आक्रमक अंदाज में खेलना शुरू किया और आइना हमिजा हाशीम पर एक चौका और दो छक्के जड़े। फिर अट्टापट्टू ने आइसा एलिसा पर 19वें ओवर की शुरुआत में एक चौका लगाया। श्रीलंका की पारी के अंतिम ओवर में अट्टापट्टू ने 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। विनफ्राइड दुराइसिंगम की ओवर के तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का लगाया और टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मलेशिया की टीम 40 रनों पर ढेर हुई
अट्टापट्टू के इस दमदारी पारी के दम पर श्रीलंका ने मलेशिया के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में मलेशिया की टीम 19.5 ओवर में महज 40 रनों पर सिमट गई। मलेशिया की ओर से एल्सा हंटर ने सर्वाधिक 10 रन बनाए और वह दहाई अंक तक पहुंचने वाली टीम की एकमात्र बल्लेबाज रहीं। अट्टापट्टू ने टी20 करियर का अपना तीसरा शतक जड़ा। वह अब तक 136 मैचों में 24.44 के औसत से 3153 रन बना चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ शतक लगाए थे। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में अट्टापट्टू सुजी बेट्स, हरमनप्रीत कौर, मेग लैनिंग, स्मृति मंधाना, स्टेफनी टेलर और सोफी डिवाइन के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाली सातवीं बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed