WIvSL: वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका टेस्ट टीम का एलान, 21 मार्च को पहला मुकाबला
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान दिमुथ करुणारत्ने को सौंपी गई है। दोनों टीमों के बीच इस टेस्टसीरीज की शुरुआत 21 मार्च से होगी, जबकि दूसरा टेस्ट 29 मार्च से खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमों के टी-20 सीरीज जारी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकाबला सात मार्च को खेला जाएगा। पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने चार विकेट से जीता था तो वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने कैरेबियाई टीमको 43 रन से मात दी थी।
श्रीलंकाई टीम:
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), दासुन शनाका, पैथुम निसांका, ओषादा फर्नांडो, लाहिरु थिरिमाने, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, रोशेन सिल्वा, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, विश्वा फर्नांडो ,सुरंगा लकमल, असिता फर्नांडो, दुशमंथा चमीरा और लसिथ एम्बुलेंसिया।
Sri Lanka squad for West Indies Test series #WIvSL
विज्ञापन विज्ञापन
D Karunaratne – Capt
D Shanaka
P Nissanka
O Fernando
L Thirimanne
D Chandimal
A Mathews
N Dickwella
Roshen Silva
D De Silva
W Hasaranga
R Mendis
V Fernando
S Lakmal
A Fernando
D Chameera
L Embuldeniyahttps://t.co/EtSA3yRLAv — Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) March 6, 2021