फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka cricket turned down pakistan invitation to play t20 in pakistan

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगा तगड़ा झटका, श्रीलंका का टीम भेजने से इंकार

Fri, 28 Jul 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 28 Jul 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
sri lanka cricket turned down pakistan invitation to play t20 in pakistan
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा मिले दो टी20 मैच खेलने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। पीसीबी ने एसएलसी को इस साल अक्टूबर में लाहौर में दो टी20 मैच खेलने का निमंत्रण भेजा था।
विज्ञापन


पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने पुष्टि की है कि लाहौर में इस सप्ताह सुसाइड बम अटैक के बाद श्रीलंकाई अधिकारियों ने टी20 मैचों के लिए अपनी टीम भेजने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


शहरयार खान ने कहा, 'मैंने आईसीसी बैठक के दौरान श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारी से बात की थी और उन्हें लाहौर में टी20 मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया था। इसके अलावा सीरीज के अन्य मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने थे।' उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट के अधिकारियों ने सरकार से मंजूरी लेने का भरोसा दिलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने आगे कहा, 'मुझे श्रीलंका के टीम नहीं भेजने के फैसले पर थोड़ी हैरानी हुई क्योंकि विश्व में सभी जगह आतंकी हमले हो रहे हैं, लेकिन स्पोर्ट्स इवेंट्स जारी हैं। ये सही नहीं है कि सुरक्षा कारणों से सिर्फ पाकिस्तान को ही अलग किया जाए।'

 

तो यहां होगी पाकिस्तान-श्रीलंका सीरीज

sri lanka cricket turned down pakistan invitation to play t20 in pakistan
शहरयार खान

खान ने बताया कि मार्च में शीर्षस्तर की सुरक्षा के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल लाहौर में आयोजित कराया गया। उन्होंने कहा, 'आईसीसी और अन्य क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा विशेषज्ञों ने लाहौर आकर सब देखा और संतुष्टि प्रकट की थी।'

याद हो कि मार्च 2009 में श्रीलंका की टीम पर लाहौर में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद से किसी भी शीर्ष स्तर की टेस्ट टीम ने पाकिस्तान का दौरा करने से इंकार कर दिया था। पीसीबी ने अपने घरेलू मैच यूएई में कराए।

खान ने आगे बताया कि अब पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ अक्टूबर में दो टेस्ट दुबई और अबुधाबी में खेलेगी। इसके अलावा पांच वन-डे और तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed