फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Cricket took a big decision, made Sanath Jayasuriya head coach, has made many records as a player

Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को बनाया मुख्य कोच, बतौर खिलाड़ी बना चुके कई रिकॉर्ड

Mon, 07 Oct 2024 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Oct 2024 01:21 PM IST
सार

पूर्णकालिक कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज होगी, जो 13 अक्तूबर से शुरू होगी। 

विज्ञापन
Sri Lanka Cricket took a big decision, made Sanath Jayasuriya head coach, has made many records as a player
सनथ जयसूर्या - फोटो : X

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। जयसूर्या पिछले कुछ समय से टीम के साथ ही हैं, लेकिन वह अंतरिम कोच के तौर पर जुड़े थे। हालांकि, उनकी नियुक्ति के बाद टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से खुश श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें स्थायी भूमिका दी है। श्रीलंका क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट ने लिखा- सनथ जयसूर्या को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल की सीरीज में टीम के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। इन सभी सीरीज में जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में प्रभारी थे। यह नियुक्ति 1 अक्तूबर, 2024 को प्रभावी हुई और 31 मार्च,  2026 तक के लिए है।

श्रीलंकाई टीम ने कोच के रूप में जयसूर्या के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्व कप्तान का कार्यकाल भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के साथ शुरू हुआ। इस सीरीज के 50 ओवर के प्रारूप में रोहित शर्मा एंड कंपनी को श्रीलंकाई टीम ने चौंकाया था। श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड का दौरा तिया, जहां उन्होंने ओवल में इतिहास रचते हुए तीसरा टेस्ट जीता। श्रीलंका ने इसके बाद न्यूजीलैंड को घर पर बुरी तरह धोया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। पूर्णकालिक कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज होगी, जो 13 अक्तूबर से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed