IND Inning
45/1 (4 ov)
Abhishek Sharma 23(11)*
Ishan Kishan 14 (7)
WI elected to bowl
{"_id":"5a4f1a294f1c1b35338b6911","slug":"sri-lanka-cricket-sack-odi-skipper-thisara-perera","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने परेरा की कप्तानी पर लटकाया तीर, इनमें से किसी एक को मिल सकती है कमान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने परेरा की कप्तानी पर लटकाया तीर, इनमें से किसी एक को मिल सकती है कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
थिसारा परेरा
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मौजूदा कप्तान थिसारा परेरा को वन-डे की कप्तानी पद से हटाने का मन बना लिया है। इस बीच एसएलसी ने कहा अगले हफ्ते टीम का नया कप्तान चुन लिया जायेगा । गौरतलब है कि परेरा ने टीम इंडिया के खिलाफ हाल ही में वन-डे सीरीज में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला ने कहा कि चयनकर्ताओं के अध्यक्ष ने मुझे सूचित किया कि वे इस भूमिका के लिये एंजेलो मैथ्यूज या दिनेश चांदीमल में से किसी को कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों के मुताबिक नए मुख्य कोच चंडिका हाथुरूसिंघे का ध्यान 2019 वर्ल्ड कप पर लगा है और वे कप्तान समस्या का स्थायी रूप से समाधान चाहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः- कप्तान रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया की जीत का 'मंत्र', रणनीति का भी किया खुलासा
विज्ञापन
बता दें कि मैथ्यूज ने पिछले साल जुलाई में जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद सभी प्रारूपों से कप्तानी से हटने का फैसला किया था, जबकि अभी टेस्ट टीम की अगुवाई कर रहे चांदीमल ने पिछले महीने वन-डे टीम में अपना स्थान गंवा दिया था। बहरहाल, कप्तानी के संबंध में अंतिम फैसला श्रीलंका के बांग्लादेश के लिये वन-डे ट्राई सीरीज के लिये रवाना होने से पहले किया जाएगा।