फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka coach Mickey Arthur and batsman Lahiru Thirimanne have tested positive for Covid-19

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच आर्थर और अनुभवी बल्लेबाज थिरिमाने कोरोना पॉजिटिव

Wed, 03 Feb 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka coach Mickey Arthur and batsman Lahiru Thirimanne have tested positive for Covid-19
मिकी आर्थर और लाहिरू थिरिमाने - फोटो : icc

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर और अनुभवी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईसीसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। दरअसल, वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने से पहले टीम के 36 सदस्यों का गत मंगलवार को पीसीआर टेस्ट कराया गया था, जिसमें कोच आर्थर और थिरिमाने को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद दोनों को टीम से अलग कर क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने बयान में कहा, 'राष्ट्रीय टीम के वेस्टइंडीज के आगामी दौरे में हिस्सा लेने की तैयारियों में जुटे संभावित खिलाड़ियों और स्टॉफ की टीम का पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसमें मुख्य कोच मिकी आर्थर और खिलाड़ी लाहिरू थिरिमाने कोरोना पॉजिटिव आए हैं।' आर्थर और थिरिमाने दोनों को कोरोना पर सरकार के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


थिरिमाने ने ट्वीट कर पुष्टि की कि वह पॉजिटिव आए हैं लेकिन उन्हें कोई भी लक्षण नहीं हैं। वहीं, बोर्ड ने कहा, 'मौजूदा हालात को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट वेस्टइंडीज के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना ढूंढ रहा है जिसे 20 फरवरी 2021 से शुरू होना था।' बता दें कि श्रीलंका को फरवरी में वेस्टइंडीज का दौरा करना था, जहां उसे मार्च में तीन वनडे, तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed