{"_id":"19b40fb9941c6c87ce8ca0700c6c9fd8","slug":"sri-lanka-clinch-odi-series-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्णायक मुकाबला जीतकर श्रीलंका ने कब्जाई वनडे सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निर्णायक मुकाबला जीतकर श्रीलंका ने कब्जाई वनडे सीरीज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Jun 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मैच में हार का सामना करने के बाद श्रीलंका ने जबर्दस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका ने 220 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 10 गेंद शेष रहते मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 219 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने सधी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े, लेकिन तिलकरत्ने दिलशान (28) के आउट होने के बाद टीम ने कुशल परेरा (19) और कुमार संगकारा (2) के विकेट सस्ते में गंवा दिए।
लेकिन इसके बाद महेला जयवर्धने (53) और लाहिरू थिरिमने (नाबाद 60) चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर टीम को फिर से मैच में वापस ले आए। जयवर्धने के आउट होने के बाद थिरिमने ने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के साथ 62 रनों की अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान एलिस्टर कुक (56) और इयान बेल (37) ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 76 रनों की साझेदारी कर मेजबान टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।
लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड को एक के बाद एक करके झटके लगने शुरू हुए। बेल के रूप में इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। इसके बाद गैरी बैलेंस (10), जोई रुट (10), इयोन मोर्गन (17) और रवि बोपारा (17) जल्दी-जल्दी आउट हो गए।
हालांकि बाद में जोस बटलर (21) और क्रिस जॉर्डन (30) ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन दोनों रन आउट हो गए। पुछल्ले बल्लेबाज भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके।
श्रीलंका की ओर से लसित मलिंगा ने 3 विकेट जबकि अजंता मेंडिस ने 2 सफलता हासिल की। इनके अलावा सचित्रा सेनानायके, एंजेलो मैथ्यूज और एशान प्रियाजन को एक-एक सफलता हासिल की। इंग्लैंड के लिए जेम्स ट्रेडवेल ने 2 विकेट झटके।