फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Bhanuka Rajapaksa fined for slamming cricket board

श्रीलंका: भानुका राजपक्षा को बोर्ड की आलोचना करना पड़ा महंगा, लगा लाखों का जुर्माना और एक साल का प्रतिबंध

Mon, 05 Jul 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 05 Jul 2021 06:26 PM IST
सार

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि 29 वर्षीय इस खिलाड़ी ने स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर इंटरव्यू देकर अपने अनुबंध (प्लेयर कॉन्ट्रेक्ट 2019-20) का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
Sri Lanka Bhanuka Rajapaksa fined for slamming cricket board
भानुका राजपक्षा - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज भानुका राजपक्षा को राष्ट्रीय बोर्ड प्रबंधन की आलोचना करना भारी पड़ गया। श्रीलंका क्रिकेट ने इस खिलाड़ी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही बोर्ड ने 5000 अमेरिकी डॉलर यानी 3.71 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि 29 वर्षीय इस खिलाड़ी ने स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर इंटरव्यू देकर अपने अनुबंध (प्लेयर कॉन्ट्रेक्ट 2019-20) का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


हालांकि उनके प्रतिबंध को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। बोर्ड ने कहा कि राजपक्षा को भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज के लिए एक प्रशिक्षण टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था उन्हें गलत तरीके से हाल ही में समाप्त हुई सीरीज से हटा दिया गया था। श्रीलंका के लिए सात टी-20 मैच खेलने वाले राजपक्षा ने आखिरी बार भारत के खिलाफ 2020 में इंदौर में मुकाबला खेला था।
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंकाई टीम ने हाल ही में इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां उसे टी-20 और वन-डे दोनों सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। टी-20 सीरीज में इंग्लैंड ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया वहीं वन-डे सीरीज में 2-0 से हार मिली। बता दें कि आखिरी वन-डे बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, श्रीलंका को भारत के खिलाफ आगामी तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहला वन-डे 13 जुलाई को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध विवाद सुलझाने के लिए 36 घंटे का समय

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और उसके क्रिकेटरों के बीच फिर से तनातनी हो सकती है क्योंकि खिलाड़ियों को विवादास्पद राष्ट्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए मंगलवार से केवल 36 घंटे का समय दिया गया है। एसएलसी सूत्रों ने कहा कि खिलाड़ी मंगलवार को ब्रिटेन से लौट रहे हैं और उन्हें आठ जुलाई की समयसीमा तक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने होंगे। जो खिलाड़ी अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेगा उसे भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये टीम में नहीं चुना जाएगा।

तीन जून की समयसीमा को नहीं माना था
इंग्लैंड दौरे से पहले खिलाड़ियों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की तीन जून की समयसीमा को नहीं माना था। खिलाड़ियों ने तब प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव का हवाला दिया था। खिलाड़ियों ने मई में बातचीत के दौरान कहा था कि उनके लिए जो वेतन प्रस्तावित किया गया है, अन्य देशों के खिलाड़ियों को उससे तीन गुणा अधिक वेतन मिलता है। श्रीलंका क्रिकेट ने तब चार श्रेणियों में 24 खिलाड़ियों के लिये अनुबंध की घोषणा की थी। इनमें से 'ए' श्रेणी में केवल छह खिलाड़ी शामिल थे और उनका वार्षिक वेतनमान 70,000 से एक लाख डालर के बीच था। बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा को सर्वाधिक वेतन वाले वर्ग में रखा गया था जबकि बाकी खिलाड़ियों का वेतनमान 70,000 से 80,000 डालर के बीच तय किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed