फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka beats new zealand by 14 runs

डकवर्थ लुईस नियम से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया

Wed, 07 Nov 2012 01:49 AM IST
पल्लेकेल/एजेंसी
पल्लेकेल/एजेंसी Updated Wed, 07 Nov 2012 01:49 AM IST
विज्ञापन
sri lanka beats new zealand by 14 runs

कप्तान माहेला जयवद्धने के नाबाद 43 रनों की बदौलत बारिश बाधित मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 14 रन से हरा दिया है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिली इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


श्रीलंका को जीत के लिए 251 रन की लक्ष्य मिला था लेकिन श्रीलंका ने जब 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 118 रन बनाए थे कि तभी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और फिर उसके बाद खेल संभव नहीं हो पाया। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


माहेला ने 49 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए जबकि ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने 51 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली। उपुल तरंगा छह और कुमार संगकारा 11 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने कप्तान रॉस टेलर 72, बीजे वाटलिंग ने 55 और रॉब निकोल ने 46 रन की पारियां से छह विकेट पर 250 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। श्रीलंका की ओर से लसित मलिंगा ने दो और नुवान कुलशेखरा, एंजेलो मैथ्यूज, तिषारा परेरा और रंगना हेरात ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed