फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka beat pakistan in fst test in style of t20

टेस्ट मैच में टी-20 अंदाज में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया

Mon, 11 Aug 2014 03:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Aug 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
sri lanka beat pakistan in fst test in style of t20
2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन तक ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मैच को श्रीलंका ने अंतिम दिन ट्वंटी-20 तरीके से खेलते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। साथ ही इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली।
विज्ञापन


मैच में तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण बाधित हो गया था और उस समय पाकिस्तान के 451 रन पर आउट होने के बाद श्रीलंका 2 विकेट पर 252 रन बना पाया था। 3 दिन का खेल और एक ही पारी पूरी हुई थी, ऐसे में मैच ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा था।
विज्ञापन


लेकिन चौथे दिन कुमार संगकारा (221) के दोहरे शतक और अन्य बल्लेबाजों की तेज पारी के दम पर श्रीलंका ने खेल खत्म होने से महज 20 मिनट पहले अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 533 रनों पर समेट दी और तुरंत ही पाक का एक विकेट भी झटक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगना की फिरकी में नाचा पाकिस्तान

sri lanka beat pakistan in fst test in style of t20
पहली पारी के आधार पर श्रीलंका से 82 रन से पिछड़ने के बाद पाकिस्‍तान का लक्ष्य मैच के अंतिम ‌दिन पूरे दिन बल्‍लेबाजी करना था लेकिन फिरकी गेंदबाज रंगना हेराथ के आगे पाक बल्‍लेबाजों की एक न चली।

लेफ्ट आर्म स्पिनर हेराथ (48 रन पर 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान की दूसरी पारी टी-ब्रेक के बाद महज 180 रनों पर समेट दी। अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाते हुए हेराथ ने मैच में कुल 9 विकेट झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।

इस तरह श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 21 ओवर में 99 रनों का लक्ष्य मिला जो मेजबान टीम ने ट्वंटी-20 अंदाज में बल्‍लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विजयी टीम की ओर ओपनर उपल थरंगा 12 रन, महेला जयवर्धने 26 रन, पहली पारी में दोहरा शतक ठोकने वाले कुमार संगकारा 21 रन बनाकर आउट हुए। जबकि पहली पारी में 9 रन से शतक से चूकने वाले कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 25 और कितुरवान विथांगे ने नाबाद 11 रन बनाकर श्रीलंका को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।

खराब रोशनी की तलाश में लगे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैच ड्रॉ कराने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मैथ्यूज ने छक्का मारने के बाद एक रन लेकर मैच निपटा दिया।

मैथ्यूज की आतिशी पारी ने पाक की उम्मीदों को धोया

sri lanka beat pakistan in fst test in style of t20
बल्‍लेबाजों की नाकामी की वजह मैच में हार की कगार पर पहुंच चुकी पाकिस्‍तान को आसमान में छाए काले बादलों से काफी उम्मीद थी और टीम बारिश आने का इंतजार कर रही थी।

समय बर्बाद करने के लिहाज से पाक ने अनावश्यक 2 रिव्यू भी लिए लेकिन कप्‍तान एंजेलो मैथ्यूज ने महज 13 गेंदों में 25 रनों (2 छक्‍का और 2 चौका) की पारी खेली और टीम को जीत ‌दिला दी।

कप्तान मैथ्यूज ने पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाने के बाद अगली गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले उन्होंने 15वें ओवर में जुनैद खान की गेंद पर 2 छक्‍के के साथ 17 रन कूट लिए।

दूसरी पारी में 'फ्लॉप' हो गए पाक बल्‍लेबाज

sri lanka beat pakistan in fst test in style of t20
इससे पहले सुबह एक विकेट पर 4 रन से आगे खेलने उतरी पाकिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में कोई कमाल नहीं दिखा सके।

पहली पारी में शानदार 177 रन बनाने वाले यूनुस खान मात्र 13 बनाकर आउट हो गए जबकि कप्तान मिस्बाह उल हक भी 28 रन का ही योगदान कर सके। सरफराज अहमद ने सर्वाधिक नाबाद 52 और अजहर अली ने 41 रन की पारी खेली।

रंगना हेराथ के 6 विकेट के अलावा कौशल परेरा ने 2 और थरंगा इरंगा और धम्मिका प्रसाद को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed