फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka appointed new captain in Test ODI and T20I Dasun Shanaka and Dimuth Karunaratne sacked

Sri Lanka: टेस्ट, वनडे और टी20 में श्रीलंका ने बनाए नए कप्तान, दासुन शनाका और दिमुथ करुणारत्ने हुए बर्खास्त

Thu, 04 Jan 2024 12:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 Jan 2024 12:31 PM IST
सार

टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और वनडे-टी20 कप्तान दासुन शनाका को उनके पद से हटा दिया गया है। पहली बार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में श्रीलंका के पास अब अलग-अलग कप्तान हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka appointed new captain in Test ODI and T20I Dasun Shanaka and Dimuth Karunaratne sacked
दासुन शनाका और दिमुथ करुणारत्ने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। आईसीसी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद लंकाई बोर्ड ने अब टीम को लेकर अहम फैसला किया है। उसने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में नए कप्तान के नाम की घोषणा की है। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए 32 साल के धनंजय डी सिल्वा को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, 28 वर्षीय कुसल मेंडिस वनडे और 26 वर्षीय वानिंदु हसरंगा टी20 में कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और वनडे-टी20 कप्तान दासुन शनाका को उनके पद से हटा दिया गया है। पहली बार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में श्रीलंका के पास अब अलग-अलग कप्तान हैं। मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने कोलंबो में संवाददाताओं से कहा, ''मैं तीनों प्रारूपों के लिए एक ही कप्तान रखना पसंद करूंगा, लेकिन इस समय हमारे पास जो खिलाड़ी हैं उनके साथ हम ऐसा करने में असमर्थ हैं। पिछले साल विश्व कप में टीम के नौवें स्थान पर रहने के बावजूद चयनकर्ताओं ने 2027 में अगले वनडे विश्व कप तक मेंडिस को बनाए रखने का संकल्प लिया था।''
विज्ञापन


टी20 विश्व कप में कप्तान होंगे हसरंगा
हसरंगा जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम का नेतृत्व करेंगे। श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ छह जनवरी से तीन वनडे और 14 जनवरी से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम अफगानिस्तान से तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 टेस्ट मैचों में कप्तान रहे करुणारत्ने
धनंजय डी सिल्वा टेस्ट में नेतृत्व करने वाले अपने देश के 18वें खिलाड़ी बन जाएंगे। करुणारत्ने ने 30 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान टीम को 12 में जीत और 12 में हार मिली थी। छह मुकाबले ड्रॉ रहे थे। उनके नेतृत्व में श्रीलंका की सबसे उल्लेखनीय जीत आई थी। करुणारत्ने की टीम 2019 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में एक यादगार टेस्ट सीरीज जीती थी। वह ऐसा करने वाली वह पहली एशियाई टीम बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed