फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

SRH vs LSG Playing 11 : हैदराबाद और लखनऊ में प्लेऑफ के लिए जीत की जंग, देखें कैसी होगी संभावित प्लेइंग 11

Wed, 08 May 2024 08:42 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 08 May 2024 08:42 AM IST
सार

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction : ट्रेविस हेड को छोड़कर बाकी बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों में खराब फॉर्म में रहे हैं। युवा अभिषेक शर्मा पिछले चार मैचों में 30 रन से आगे नहीं जा सके हैं। सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि हर बार सलामी बल्लेबाजों पर ही जिम्मेदारी नहीं छोड़ी जा सकती, मध्यक्रम को भी कमान संभालनी होगी। 

विज्ञापन
SRH vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से उबरकर सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ का दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के 11 मैचों में 12 अंक हैं। सनराइजर्स का नेट रनरेट (माइनस 0 . 065) लखनऊ (माइनस 0. 371) से बेहतर है। अंकतालिका में कोलकाता नाइटराइडर्स (16), राजस्थान रॉयल्स (16) और चेन्नई सुपरकिंग्स (12) उससे ऊपर हैं। सनराइजर्स और लखनऊ में से जो जीतेगा वह प्लेऑफ की दौड़ में एक कदम आगे होगा।
विज्ञापन

 

SRH vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
पिछले तीन मैचों में मिली हार
पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसके विजय अभियान पर रोक लग गई है। पिछले चार में से तीन मैचों में सनराइजर्स को पराजय का सामना करना पड़ा है क्योंकि उसके आक्रामक बल्लेबाज नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में वे बड़ा स्कोर नहीं बनाने के कारण सात विकेट से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

SRH vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
हेड के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
ट्रेविस हेड को छोड़कर बाकी बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों में खराब फॉर्म में रहे हैं। युवा अभिषेक शर्मा पिछले चार मैचों में 30 रन से आगे नहीं जा सके हैं। सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि हर बार सलामी बल्लेबाजों पर ही जिम्मेदारी नहीं छोड़ी जा सकती, मध्यक्रम को भी कमान संभालनी होगी। हेनरिक क्लासेन लगातार अच्छा खेलने में नाकाम रहे हैं और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। टी नटराजन ने अच्छी गेंदबाजी की है जबकि अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने भी लय हासिल कर ली है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता के खिलाफ इकाना स्टेडियम पर निराशाजनक प्रदर्शन किया और पहली बार 200 से अधिक रन देने के बाद 137 रन पर आउट हो गई। कप्तान केएल राहुल नाकाम रहे जबकि मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी बड़ी पारियां नहीं खेल सके।
विज्ञापन

SRH vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
मयंक बाहर हुए
आयुष बडोनी का इस आईपीएल में प्रदर्शन औसत ही रहा है और वह अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल से बाहर हो गए हैं जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को भी चोट लगी है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक, युवा यश ठाकुर, स्टोइनिस और स्पिनर क्रुणाल पंड्या तथा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा।

SRH vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
पूरन और स्टोइनिस - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद : 
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जॉनसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

लखनऊ सुपरजाएंट्सः केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन खान।

 

SRH vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 56वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है हैदराबाद और लखनऊ के बीच सीजन का 57वां मुकाबला?
हैदराबाद और लखनऊ के बीच आईपीएल 2024 का 57वां मुकाबला आठ मई यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा हैदराबाद और लखनऊ के बीच सीजन का 57वां मैच?
हैदराबाद और लखनऊ के बीच लीग का 57वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा हैदराबाद और लखनऊ के बीच मैच?
हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed