कौन हैं जीशान अंसारी: डेब्यू मैच में लिए 3 विकेट, घरेलू क्रिकेट में तीन की इकोनॉमी से बरपाया कहर; यूपी से नाता
जीशान को तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिला है। उन्हें एसआरएच ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 40 लाख रुपये में खरीदा था। 25 वर्षीय गेंदबाज लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं और उत्तर प्रदेश की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
विस्तार
जीशान को सिमरजीत सिंह की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिला। उन्हें एसआरएच ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 40 लाख रुपये में खरीदा था। 25 वर्षीय गेंदबाज लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं और उत्तर प्रदेश की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
ये भी पढ़ें: DC vs SRH: अनिकेत सनराइजर्स के लिए अर्धशतक लगाने वाले चौथे युवा बल्लेबाज, छक्के के मामले में भी बनाया रिकॉर्ड
अंसारी भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने यूपी टी20 लीग के दौरान सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। जीशान ने मेरठ मावरिक्स के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान अंसारी ने 24 विकेट चटकाए थे।
लेग स्पिन गेंदबाजी में माहिर जीशान ने अपने अब तक के घरेलू करियर में उत्तर प्रदेश के लिए पांच फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 3.65 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट हासिल किए। अब वह आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ वह चौथे ऐसे स्पिन गेंदबाज बन गए जिसने डेब्यू मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं।
आईपीएल में डेब्यू मैच में तीन विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
| विकेट | खिलाड़ी | साल |
|---|---|---|
| 3/23 | मयंक मार्कंडेय | 2018 |
| 3/30 | सुयश शर्मा | 2023 |
| 3/32 | विग्नेश पुथुर | 2025 |
| 3/42 | जीशान अंसारी | 2025* |
गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। सनराइजर्स की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: DC vs SRH: आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले दूसरे उम्रदराज गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, छठी बार हेड को किया आउट
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयरः करुण नायर, अशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।
इम्पैक्ट प्लेयरः सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम जैम्पा, वियान मुल्डर।