फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth's plea seeking copy of fir rejected

श्रीसंत को नहीं मिलेगी FIR की कॉपी, याचिका खारिज

Mon, 20 May 2013 10:57 PM IST
Updated Mon, 20 May 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
sreesanth's plea seeking copy of fir rejected

स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की दर्ज एफआईआर की कॉपी की मांग सोमवार को खारिज हो गई।

विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत में श्रीसंत के वकील ने एफआईआर की कांपी की मांग की थी जिसे मेट्रोपोलिशन मजिस्ट्रेट गौरव राव ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इसके लिए अभियोजन पक्ष ने ऐसा नहीं करने की मांग की थी।

विज्ञापन

साथ ही सुनवाई के दौरान आवेदक की ओर से कोई (श्रीसंत का वकील) उपस्थित भी नहीं था। दिल्ली पुलिस ने 16 मई को श्रीसंत समेत 14 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 5 दिन की रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: रॉयल्स ने खत्म किया करार, तीनों दागियों पर FIR दर्ज

श्रीसंत के वकील ने एफआईआर की कॉपी के लिए 17 मई को चीफ मेट्रोपोलिशन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) लोकेश कुमार शर्मा की अदालत में गुहार लगाई थी। वकील के अनुसार एफआईआर की कॉपी मिलने से उसे अपने मुवक्किल की ओर से पक्ष रखने में मदद मिलेगी।


हालांकि सीएमएम सोमवार को अदालत में नहीं आए जिस कारण यह मामला दूसरे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में भेज दिया गया। जिन्होंने वकील के उपस्थित न होने की सूरत में श्रीसंत की याचिका खारिज कर दी।


इससे पूर्व सीएमएम लोकेश ने क्रिकेटरों और अन्य आरोपियों को एफआईआर की कॉपी देखने की अनुमति प्रदान की थी।

पढ़ें: बॉलीवुड डायरेक्टर ने भेजी थी श्रीसंत को मॉडल की तस्वीरें


पुलिस रिमांड के लिए 7 दिन की मांग करने वाली दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि श्रीसंत और उनकी आईपीएल टीम के दो साथियों अजित चंडीला व अंकित चव्हाण को मुंबई में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। इन तीनों ने हर ओवर में प्रत्येक बॉल और रन पर स्पॉट फिक्सिंग की।


स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त होने के आरोप में बीसीसीआई ने इन तीनों क्रिकेटरों को निलंबित कर रखा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी आज उनके साथ धोखा करने के कारण करार रद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed