{"_id":"7087563e-c146-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-s-laptop-points-to-link-with-a-bollywood-casting-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड डायरेक्टर ने भेजी थी श्रीसंत को मॉडल की तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉलीवुड डायरेक्टर ने भेजी थी श्रीसंत को मॉडल की तस्वीरें
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 20 May 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला से पूछताछ में दिल्ली पुलिस को सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद इस मामले में एक टीवी एंकर, एक एक्टर और एक मॉडल का नाम शक के दायरे में है। मुंबई के होटल से श्रीसंत के जिस लैपटॉप और डायरी को बरामद किया गया था उससे भी अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
श्रीसंत के ई-मेल से पता चला है कि वह बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर के संपर्क में थे। इस डॉयरेक्टर ने श्रीसंत को मॉडल्स की तस्वीरें भेजी थी। फिलहाल पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि मॉडल्स की तस्वीरें उसे क्यों भेजी गईं?
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के समय एक टीवी एंकर और एक मॉडल श्रीसंत के साथ थीं। सट्टेबाजों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि लड़कियां श्रीसंत की सबसे बड़ी कमजोरी हैं। सट्टेबाजों से डील के वक्त श्रीसंत का सबसे ज्यादा जोर लड़कियों के इंतजाम पर रहता था।
आरोप है कि श्रीसंत ने सट्टेबाजों से अपने अभिनेता दोस्त के लिए भी लड़कियों का इंतजाम करने को कहा था। श्रीसंत के कहने पर ही बुकीज ने दो लड़कियां भेजी थीं। श्रीसंत ने अपने दोस्त जीजू और बुकी जूपिटर के सहयोग से कुछ ई-मेल डिलीट कर दिए हैं।
इन मेल को हासिल करने के लिए अब साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस उन लोगों की भी लिस्ट बना रही है जिन्हें श्रीसंत के फिक्सिंग में लिप्त होने की जानकारी थी। इस सूची में सबसे पहला नाम मलयालम फिल्मों के एक बडे़ अभिनेता का है।
जिस समय श्रीसंत को दबोचा गया उस समय यह अभिनेता उसके साथ था। पुलिस के पास मौजूद रिकॉर्ड से पता चला है कि जिन होटलों में श्रीसंत रुकता था वहां यह अभिनेता भी साथ होता था। सूत्रों के मुताबिक एक टीवी एंकर और एक मॉडल को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
इनकी आईपीएल मैचों में अहम भूमिका थी और मैच के दौरान दोनों ही स्टेडियम में मौजूद रहतीं थी। खिलाड़ियों तक सट्टेबाजों का संदेश पहुंचाने के लिए भी इन्हीं का इस्तेमाल होता था। टीवी एंकर और मॉडल की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए पुलिस ने आईपीएल मैचों का प्रसारण करने वाले चैनल से प्रसारण की फुटेज मांगी है। जांच के दायरे में आईं टीवी एंकर और मॉडल के कई क्रिकेटरों से नजदीक संबंध हैं और दोनों का जिक्र श्रीसंत की फोन रिकॉर्डिंग में भी है।
....तो मिट जाएगा श्रीसंत का नाम
क्रिकेट बुक्स से श्रीसंत का नाम हमेशा के लिए हट सकता है। फिक्सिंग में दोषी पाए जाने की स्थिति में उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के अलावा बीसीसीआई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से अपील करेगा कि उनके सारे रिकॉडर्स को हटा दिया जाए।
इसका मतलब यह होगा कि एक खिलाड़ी के तौर पर श्रीसंत की कोई पहचान नहीं रह जाएगी। किसी भी क्रिकेट बुक में उनका नाम या उनके रिकॉर्ड का जिक्र नहीं होगा। श्रीसंत को टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 के विश्वकप समेत तमाम मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और ट्राफी छीन जा सकती है। बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन दोषी खिलाड़ियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने पर सहमत हो गए हैं।