फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth and chandila spends sleepless night in tihar jail

तिहाड़ में पहली रात जागकर गुजारी श्रीसंत व चंदीला ने

Thu, 30 May 2013 11:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
sreesanth and chandila spends sleepless night in tihar jail
स्पॉट फिक्सिंग मामले में बंद श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण भले ही तिहाड़ में सेलिब्रिटी बन गए हों, लेकिन इनके चेहरे पर तनाव भी झलक रहा है।
विज्ञापन


श्रीसंत और चंदीला ने जेल में पहली रात जागकर गुजारी। श्रीसंत जेल के एक छोटे से सेल में बंद हैं लेकिन उसने अन्य कैदियों के साथ दाल-चावल खाया।

हालांकि श्रीसंत और चंदीला के संबंधों में आई खटास बुधवार को तिहाड़ जेल तक दिखी। स्पेशल सेल की कस्टडी में श्रीसंत ने चंदीला पर मैच फिक्सिंग में फंसाने का आरोप लगाया था तो दोनों के बीच दरार बढ़ गई थी। तीनों आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे और उन्हें 16 मई को गिरफ्तार किया गया था।

तिहाड़ जेल नंबर एक में तीनों कैदियों को मुलाहजा वार्ड में रखा गया है। हालांकि, जेल नंबर एक में तिहाड़ के सदस्यों ने तीनों क्रिकेटरों से उनका हालचाल पूछने की कोशिश की, लेकिन खिलाड़ियों ने ज्यादा कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एक तो गर्मी और फिर तनाव को देखते हुए तीनों क्रिकेटरों की परेशानी बढ़ गई है

क्रिकेटरों पर है जेल प्रशासन की नजर
तिहाड़ जेल प्रशासन ने श्रीसंत, चंदीला और चव्हाण पर लगातार नजर रखने के आदेश दिए हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार तीनों पर नजर रखे हुए हैं।

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ पहुंचने के बाद श्रीसंत व चंदीला ने रात के समय जेल में हल्का भोजन किया था। बुधवार सुबह उन्होंने जेल का नाश्ता किया। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि तिहाड़ जेल नंबर एक में बंद क्रिकेटरों के तनाव को दूर कराने के लिए उनसे योग भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित का बीपी हुआ लो
दो जून को शादी के लिए जमानत नहीं मिलने पर अंकित चव्हाण खासा परेशान बताया जा रहा है। अचानक उसका जेल में बीपी लो हो गया और उसे मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई। वहीं, श्रीसंत, चंदीला व चव्हाण की जेल में आते ही सेहत खराब होनी शुरू हो गई है। श्रीसंत और चंदीला के सिर में दर्द व पैरों में झनझनाहट व कमजोरी की समस्या बढ़ गई है। इसकी वजह डिप्रेशन बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed