फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   spot fixing: jaipur bookie will open rajasthan royal's secret

स्पॉट फिक्सिंग: जयपुर का बुकी उठाएगा आरआर से पर्दा

Mon, 10 Jun 2013 09:26 AM IST
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा Updated Mon, 10 Jun 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
spot fixing: jaipur bookie will open rajasthan royal's secret

स्पॉट फिक्सिंग मामले मे दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में यह सनसनीखेज बात सामने आई है कि राजकुंद्रा का दोस्त उमेश गोयनका जयपुर के एक बुकी के संपर्क था।

विज्ञापन


उमेश गोयनका ने बताया है कि वह जयपुर के बुकी के जरिए सट्टेबाजी में पैसा लगाता था। इसी सट्टेबाज के जरिए ही उमेश गोयनका ने राजकुंद्रा के पैसे भी सट्टेबाजी में लगाए थे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने इस बात की पुष्टि की है कि उमेश गोयनका देश के टॉप क्लास के बुकी के संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि अब यह देखा जा रहा है कि गोयनका बुकी के जरिए सिर्फ सट्टेबाजी करता था या फिर फिक्सिंग में भी रकम लगाता था।

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि उमेश ने यह भी बताया है कि शिल्पा शेट्टी भी सट्टेबाजी में हारी थी। हालांकि, वो उमेश गोयनका के शिल्पा के पैसे गंवाने के खुलासे पर विश्वास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मानती है कि शिल्पा शेट्टी सट्टेबाजी में जरूर जीती होगी। स्पेशल सेल के अधिकारी का मानना है कि अभी इस बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता है कि उमेश गोयनका सिर्फ सट्टेबाजी में ही पैसा लगाता था।

बुकी के गिरफ्तार होने के बाद ही राजकुंद्रा और उमेश गोयनका के खुलासे का सच पता लगेगा। दिल्ली पुलिस की टीमें इन बुकीज को दबोचने के लिए राजस्थान व गुजरात में दबिशें दे रही हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद ज्यादातर बुकीज देश छोड़कर भाग चुके हैं। इन लोगों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं।

इस बात की भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि ज्यादातर बुकीज नेपाल और दुबई भाग गए हैं। दिल्ली पुलिस इन पर शिकंजा कसने के लिए रेडकॉर्नर नोटिस जारी कर रही है।


राजकुंद्रा को क्लीन चिट नहीं
विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि राजकुंद्रा को अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है। जरूरत पड़ने पर उससे दोबारा पूछताछ की जाएगी। वह अभी दिल्ली पुलिस के संपर्क में है।

विशेष पुलिस आयुक्त से जब यह पूछा गया कि क्या दिल्ली पुलिस राजकुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज करेगी तो उन्होंने कहा कि राजकुंद्रा के खिलाफ साक्ष्य सामने आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed