फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sports minister vijay goel questions bcci-pcb meet held in Dubai

सरकार ने BCCI-PCB की दुबई बैठक पर उठाए सवाल 

Wed, 31 May 2017 04:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 31 May 2017 04:12 AM IST
विज्ञापन
sports minister vijay goel questions bcci-pcb meet held in Dubai
खेल और आतंकवाद एक साथ संभव नहीं : विजय गोयल - फोटो : ANI
खेल मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को दुबई में बीसीसीआई और पीसीबी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक की कड़ी आलोचना की है। गोयल ने पूछा, द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के आयोजन की संभावना तलाशने के लिए बैठक क्यों आयोजित की गई जबकि दोनों देशों के बीच सीरीज के आयोजन का निर्णय पूरी तरह दोनों देशों की सरकार के निर्णय पर टिका है। 
विज्ञापन


केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाएगा उसके साथ क्रिकेट संबंधों को बहाल करने का सवाल ही नहीं उठता। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में गोयल ने कहा, मैं ये जानना चाहता हूं कि वो  बैठक में क्यों शामिल होने गए, जबकि उन्हें यह अच्छी तरह मालूम है कि सरकार की सहमति के बिना दोनों देशों के बीच सीरीज का आयोजन संभव नहीं है। मैं तो सिर्फ यह कह सकता हूं कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों की बहाली तबतक संभव नहीं है जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगा देता। 
विज्ञापन


हालांकि बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच सोमवार को दुबई में हुई बैठक विफल रही है। बीसीसीआई की ओर से बैठक में संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी, सीईओ राहुल जौहरी और जीएम (क्रिकेट आपरेशंस) एम वी श्रीधर ने हिस्सा लिया था। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी के सहमति पत्र (एमओयू) के तहत द्विपक्षीय सीरीज न होने पर 60 मिलियन डॉलर का हर्जाना मांगे जाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी का कहना है कि 2015-2023 के बीच आठ सालों में दोनों बोर्डों के बीच पांच द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर सहमति बनी थी। बीसीसीआई उसका पालन नहीं कर रहा है। इस तरह के भी विचार सामने आए कि सितंबर में एक संक्षिप्त वनडे सीरीज खेल ली जाए।  यह भी उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के पीसीबी को हर्जाने देने की संभावना नहीं है क्योंकि उसका पहले से ही नजरिया स्पष्ट है कि पाकिस्तान से खेलने के लिए भारत सरकार की अनुमति सबसे महत्वपूर्ण है। दरअसल बीसीसीआई ने पीसीबी को कहा है कि वह हर्जाने के दावे को वापिस ले।


बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल के वक्तव्य के बाद पाकिस्तान के साथ जल्द कोई सीरीज संभव नहीं है। हमने पीसीबी को बता दिया है कि जब तक हमारी सरकार अनुमति नहीं देगी। हम संयुक्त अरब अमीरात जैसे तटस्थ स्थल पर भी नहीं खेल सकते। मौजूदा स्थिति के अनुसार भारतीय टीम केवल आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में चार जून को मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed