फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sports minister vijay goel felicitates indian women cricket team

खेल मंत्री विजय गोयल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

Thu, 27 Jul 2017 09:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 27 Jul 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
sports minister vijay goel felicitates indian women cricket team
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

खेल मंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। विजय गोयल ने मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में संपन्न 2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। याद हो कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था, जहां इंग्लैंड से उसे 9 रन की शिकस्त झेलना पड़ी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में रनर्स-अप रही।

विज्ञापन


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में इंग्लैंड में संपन्न महिला वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन के बारे में कहा था, 'पहले मैच में जीत दर्ज करने से टीम का हौसला बढ़ा और इसके बाद टीम इतने आगे तक गई।'
विज्ञापन


उन्होंने वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स और चतुष्कोणीय सीरीज में खेलने को लाभकारी करार दिया। मिताली ने कहा कि वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स और चतुष्कोणीय सीरीज में खेलने से टीम की तैयारियां अच्छी हुई, जिसका फायदा महिला विश्व कप में देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलन गोस्वामी ने फाइनल मैच पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, 'लॉर्ड्स पर खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। लॉर्ड्स में फाइनल खेलने से हमारा सपना साकार हुआ। वहां दबाव था, लेकिन हमने काफी आनंद उठाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed