फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india beats australia in first test to take lead

भारत ने कंगारुओं को 8 विकेट से धोया

Tue, 26 Feb 2013 11:35 AM IST
चेन्नई इंटरनेट डेस्क
चेन्नई इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 26 Feb 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
india beats australia in first test to take lead

पहले टेस्ट मैच में स्पिनरों के सभी 20 विकेट लेने और एमएस धोनी के दोहरे शतक के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के दिए 50 रनों के लक्ष्य को भारत ने केवल 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर (13 नाबाद) ने आते ही स्पिनर नॉथन लियोन की लगातार 2 गेंदों पर दो 2 छक्के जड़कर भारत को आसान जीत दिला दी। वीरेंद्र सहवाग (19) और मुरली (6) की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में आउट हो गई। चेतेश्वर पुजारा 8 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की यह 21वीं टेस्ट जीत है। अब वे भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की सूची में सौरभ गांगुली के साथ संयुक्स रूप से टॉप पर आ गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी को 224 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हेनरिक्स के नाबाद 81 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 241 रन बना सकी। पहली पारी में भारत को मिले 192 रनों की बढ़त के चलते दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया भारत को केवल 50 रनों का लक्ष्य दे पाया। हेनरिक्स और लियोन ने आखिरी विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर टीम को पारी की हार से बचाया। रविंद्र जडेजा ने लियोन को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेट दिया। हेनरिक्स 148 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच से टेस्ट डेब्यू करने वाले हेनरिक्स ने पहली पारी में भी 68 रन बनाए थे।

स्पिनरों ने निकाली कंगारुओं की हवा
आर अश्विन, हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा की स्पिन तिकड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को बर्बाद करने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह है कि इन तीनों स्पिनरों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के सभी 20 विकेट चटकाए। आर अश्विन ने पहली पारी में 7 विकेट जबकि दूसरी में 5 विकेट झटके। वहीं जडेजा ने दोनों पारियों में 5 और हरभजन ने 3 विकेट झटके। भारतीयों स्पिनरों ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम को 380 रनों पर ऑलआउट किया था और दूसरी पारी में 241 रनों पर समेट दिया।

धोनी, कोहली, सचिन की दमदार पारी

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के बनाए 380 रनों के जवाब में महेंद्र सिंह धोनी (224) और विराट कोहली (107) रनों की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 572 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इन्हीं पारियों के चलते भारत को पहली पारी के आधार पर 192 रनों की बढ़त मिली।

ओपनर वीरेंद्र सहवाग (2) और मुरली विजय (10) के सस्ते में आउट होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने 81 रनों की पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला। सचिन ने 159 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 81 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 44 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली और एमएस धोनी की जोड़ी ने 128 रनों की साझेदारी करके टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया। इसी बीच कोहली ने चौथा टेस्ट शतक जड़ डाला। कोहली ने 206 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रनों की पारी खेली।


दूसरे छोर पर मौजूद धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 80 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पहला दोहरा टेस्ट शतक जड़ दिया। धोनी यहीं नहीं रुके उन्होंने पहले रविंद्र जडेजा (16), आर अश्विन (3) और हरभजन सिंह (11) के साथ उपयोगी साझेदारियां की और ऑस्ट्रेलिया के बनाए 380 रनों के स्कोर से टीम इंडिया को आगे पहुंचा दिया।

क्लार्क, हेनरिक्स के अलावा नहीं चला कोई
ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल दो बल्लेबाज चल सके। पहली पारी में शुरुआत के 5 विकेट गिरने के बाद कप्तान माइकल क्लॉर्क के 130 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 380 पर पहुंचाया। इसके अलाव पहला टेस्ट मैच खेल रहे हेनरिक्स ने कमाल दिखाया। उन्होंने पहली पारी में 68 और दूसरी में नाबाद 80 रन बनाए। तेज गेंदबाज जेम्स पैंटिंसन ने दोनों पारियों को मिलाकर 6 विकेट झटके। स्पिनर नॉथन लियोन ने मैच में 4 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी-380
भारत पहली पारी-572
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी-241
भारत दूसरी पारी-50/2

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed