{"_id":"616960c6dc9c074c430077f4","slug":"spinners-are-going-to-have-a-huge-role-in-t20-world-cup-2021-says-muttiah-muralitharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2021: यूएई और ओमान में स्पिनरों की होगी अहम भूमिका, दिग्गज मुरलीधरन ने दिया खास सुझाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2021: यूएई और ओमान में स्पिनरों की होगी अहम भूमिका, दिग्गज मुरलीधरन ने दिया खास सुझाव
Fri, 15 Oct 2021 04:36 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 15 Oct 2021 04:36 PM IST
सार
आईसीसी ने मुरलीधरन के हवाले से बताया कि संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में टूर्नामेंट का आयोजन होने की वजह से यहां कोई भी जीत का प्रबल दावेदार नहीं है और किसी भी टीम की जीत हो सकती है। उन्होंने टूर्नामेंट में स्पिनरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंकाई दिग्गज और महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी राय साझा की है। रविवार से शुरू हो रहे टी-20 के महासंग्राम से पहले उन्होंने कहा कि इस वर्ल्ड कप में कोई भी टीम बड़ी दावेदार नहीं है। आईसीसी ने मुरलीधरन के हवाले से बताया कि संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में टूर्नामेंट का आयोजन होने की वजह से यहां कोई भी जीत का प्रबल दावेदार नहीं है और किसी भी टीम की जीत हो सकती है। उन्होंने टूर्नामेंट में स्पिनरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
मुरलीधरन ने कहा, 'मैं टी-20 क्रिकेट में स्पिनरों के बढ़ते महत्व को देखकर काफी उत्साहित हूं। यह फटाफट खेल है जो बल्लेबाजों के लिए मददगार कहा जाता है। लेकिन गेंदबाजों ने पिछले 18 साल में इसमें अपनी छाप छोड़ी है। तेज गेंदबाज धीमी गेंदें और कटर्स डाल रहे हैं। यह तरीके आपको अपनाने होंगे।'
विज्ञापन
श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अपने टी-20 के अनुभवों को साझा करते हुए कहा, 'इस छोटे फॉर्मेट वाले खेल में आपको रक्षात्मक रवैया अपनाना होगा। टेस्ट और वनडे क्रिकेट की तुलना में यहां आपको रक्षात्मक होना होगा।'
विज्ञापन
मुरलीधरन ने कहा, 'टी-20 में बचाव ही आक्रामकता है, आपको यहां रनों पर अंकुश लगाना होगा और 6 रन प्रति ओवर के हिसाब से गेंदबाजी करनी होगी, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको एक-दो विकेट भी मिलेंगे।'
उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में स्पिनरों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा, 'मैं आईपीएल की वजह से यूएई में हूं और विकेट्स को देख रहा हूं। यह बिल्कुल साफ है कि स्पिनर इस वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाएंगे।'