फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   spinner Praveen Jayawickrama has been handed a one-year ban by the ICC for failing to report corrupt approach

ICC: श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर आईसीसी ने लगाया प्रतिबंध, जानें किस कारण हुई कार्रवाई

Thu, 03 Oct 2024 03:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

जयविक्रमा पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4.4 के तहत कार्रवाई की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय मैचों को फिक्स करने की भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने से जुड़ा है। 26 वर्षीय जयविक्रमा ने 2021 में श्रीलंका के लिए सभी प्रारूप में डेब्यू किया था।

विज्ञापन
spinner Praveen Jayawickrama has been handed a one-year ban by the ICC for failing to report corrupt approach
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर सभी तरह के क्रिकेट खेलने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया है। जयविक्रमा पर यह कार्रवाई भ्रष्टाचार रोधी कोड के उल्लंघन के कारण हुई है। प्रवीण ने उल्लंघन को स्वीकार किया जिसके कारण उन पर लगा प्रतिबंध छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन

प्रवीण जयविक्रमा पर अगस्त में आईसीसी ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए जिसमें उन्हें 2021 लंका प्रीमियर लीग के दौरान फिक्सिंग में शामिल होने के लिए किसी अन्य खिलाड़ी को प्रभावित करने के लिए कहा गया था। आईसीसी ने कहा, 'जयविक्रमा ने उल्लंघन स्वीकार कर लिया है और एक साल का प्रतिबंध भी स्वीकार किया है जिसमें से पिछले छह महीने को निलंबित किया गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयविक्रमा ने 2021 में किया था डेब्यू 
जयविक्रमा पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4.4 के तहत कार्रवाई की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय मैचों को फिक्स करने की भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने से जुड़ा है। 26 वर्षीय जयविक्रमा ने 2021 में श्रीलंका के लिए सभी प्रारूप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे, उन्होंने उस मैच में कुल 11 विकेट झटके थे। 
विज्ञापन

जयविक्रमा 2022 के बाद श्रीलंका के लिए नहीं खेले
जयविक्रमा के नाम पांच टेस्ट मैचों में 25 विकेट हैं और इतने ही वनडे मैच में उन्होंने पांच विकेट झटके हैं, जबकि पांच टी20 मैचों में दो विकेट लिए हैं। उन्होंने जून 2022 में पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद से श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है। जयविक्रमा आखिरी बार श्रीलंका के घरेलू वनडे प्रारूप के टूर्नामेंट मेजर क्लब लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed