फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Spin great R Ashwin has called India and New Zealand the strongest sides heading into the Champions Trophy

Champions Trophy: अश्विन की नजर में भारत के अलावा यह टीम है मजबूत, बोले - हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

Sun, 09 Feb 2025 05:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Feb 2025 05:20 PM IST
सार

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। उसने पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, जबकि 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। इतना ही टीम इस 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
Spin great R Ashwin has called India and New Zealand the strongest sides heading into the Champions Trophy
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब 10 ही दिन रह गए हैं और सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। उसने पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, जबकि 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। इतना ही टीम इस 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। सीमित ओवर के प्रारूप में रिकॉर्ड को देखते हुए भारत का मजबूत है, लेकिन टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि भारत के अलावा कौन सी टीम है जो मजबूत हैं। 
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा आयोजन 
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अश्विन ने भारत और न्यूजीलैंड को मजबूत टीम करार दिया, लेकिन साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लिया जा सकता। मालूम हो कि कंगारू टीम के मुख्य खिलाड़ी चोटिल हैं और चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं पाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल के तह पाकिस्तान और यूएई में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने त्रिकोणीय सीरीज खेलने की पैरवी की
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई वर्षों के अंतराल के बाद त्रिकोणीय श्रृंखला की वापसी हुई और अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम को भी चैंपियंस ट्रॉफी की बेहतर तैयारी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के बजाय त्रिकोणीय टूर्नामेंट में खेलना चाहिए था। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, भारत को दुबई में घरेलू माहौल जैसे मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। भारत का सामना करने वाली टीमों को लगेगा कि वे भारतीय परिस्थितियों में ही खेल रहे हैं। यह निश्चित रूप से अन्य टीमों के लिए एक समस्या है। इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की तैयारी पर्याप्त होगी? क्या हमें त्रिकोणीय सीरीज भी खेलनी चाहिए थी? पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान की परिस्थितियों में खेल रहे हैं, जिससे उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, भारत ने इस बड़े टूर्नामेंट से पहले सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ खेला है। दुबई में पिछली बार टी20 विश्व कप को लेकर हमारे पास सुखद यादें नहीं है। दुबई में टॉस वास्तव में महत्वपूर्ण हो जाता है। मुझे लगता है कि टॉस जीतना महत्वपूर्ण होगा।

अश्विन ने कहा कि ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की गैरमौजूदगी में भी न्यूजीलैंड भारत के लिए मुश्किल चुनौती पेश करेगा। उन्होंने कहा, भारत के बाद, न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे मजबूत टीमों में से एक है। साउदी और बोल्ट जैसे खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं इसलिए उनके गेंदबाजी आक्रमण पर सवालिया निशान है। मैट हेनरी के साथ टीम में कौन होगा? क्या यह विल ओ-राउरकी होंगे, जो अगली पीढ़ी का चैंपियन बनने की क्षमता रखते हैं। क्या यह बेन सीयर्स होंगे? न्यूजीलैंड के पास माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स के साथ एक अनुभवी स्पिन आक्रमण है। यह देखना होगा कि कप्तान मिचेल सेंटनर अपने संसाधनों को किस तरह से इस्तेमाल करते है। न्यूजीलैंड निश्चित रूप से एक मजबूत टीम है। वे भारत को चुनौती देने वालों में से एक हैं।

ऑस्ट्रेलिया को बताया चैंपियन टीम
अश्विन ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया हमेशा एक मजबूत टीम रही है। उन्होंने कहा, कप्तान के रूप में स्टीव स्मिथ शानदार है। स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। क्या स्मिथ, हेड, मैक्सवेल और लाबुशेन ने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचा पायेंगे? मेरा हमेशा से मानना है कि ऑस्ट्रेलिया एक चैंपियन टीम है जो हमेशा प्रमुख टूर्नामेंटों में अपने खेल के शीर्ष पर होती है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी विभाग में कुछ समस्याएं हैं, ऐसे में टीम का प्रदर्शन काफी हद तक स्मिथ की फॉर्म और कप्तानी पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed