फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African team to make meaningful anti-racism gesture on Boxing Day test

SAvsSL: बॉक्सिंग डे टेस्ट में नस्लवाद के खिलाफ अपना समर्थन दिखाएगी दक्षिण अफ्रीकी टीम

Fri, 25 Dec 2020 08:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Dec 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
South African team to make meaningful anti-racism gesture on Boxing Day test
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीकी टीम, श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर उतरने के बाद नस्लवाद के खिलाफ अपना समर्थन दिखाएगी, जो वह पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शनिवार से शुरू हो रहा है और कोच मार्क बाउचर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (बीएलएम) को अपना समर्थन दिखाना चाहेगी जो वह पिछली श्रृंखला में नहीं कर पाई थी, जिसकी चारों ओर काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन


बाउचर ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जब से हम बबल में आए हैं, तब से हमने इसके बारे में काफी चर्चा की है, विशेषकर बोर्ड के बयान आने के बाद और खिलाड़ी एक सार्थक संकेत के साथ ऐसा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैच के दिन से पहले खिलाड़ी हर किसी से इसे साझा करेंगे।' क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अंतरिम बोर्ड ने पिछले हफ्ते टीम के ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ पर प्रतिक्रिया नहीं करने की आलोचना की थी लेकिन उसने स्पष्ट किया था कि वह खिलाड़ियों को कुछ भी करने के लिये बाध्य नहीं करेगी। और बाउचर ने इसकी प्रशंसा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed