{"_id":"59dd8ead4f1c1bc8678b535b","slug":"south-african-pace-bowler-morne-morkel-has-no-assurances-for-2019-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज के करियर पर लटकी तलवार, इस टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज के करियर पर लटकी तलवार, इस टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 11 Oct 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
मॉर्ने मॉर्केल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉर्ने मॉर्केल के करियर पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होकर टीम से बाहर होने वाले मॉर्केल साल 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के कोच बने ऑटिस गिब्सन ने इससे संबंधित बयान दिया पर मॉर्केल के बारे में कुछ भी साफ नहीं किया। गिब्सन ने कहा, 'अभी साल 2019 का विश्व कप काफी दूर है और इसलिए मैंने मॉर्केल से इस बारे में कोई बातचीत नहीं की। मैंने सिर्फ उनसे ये कहा कि वो सिर्फ अपनी क्रिकेट पर ध्यान दें।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- श्रीलंका ने किया 'क्लीन स्वीप', पाकिस्तान ने यूएई में पहली बार गंवाई सीरीज
विज्ञापन
गिब्सन ने आगे कहा, 'मॉर्केल शानदार गेंदबाज हैं और वो चोटिल होने से पहले टीम के अहम खिलाड़ी थे। मैं चाहता हूं कि वो जल्दी फिट हों और वापसी करें।' गिब्सन ने इस बात से इनकार कर दिया कि मॉर्केल कोलपैक डील साइन कर सकते हैं। गिब्सन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वो ऐसा करेंगे। हमें बस उनके जल्द फिट होने की उम्मीद करनी चाहिए।'
गौरतलब हो कि मॉर्केल ने कहा था कि अगर उनके करियर पर कोई भी फैसला सही नहीं लिया जाता तो वो कोलपैक डील साइन कर सकते हैं। मॉर्केल हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। इस दौरान डॉक्टर ने उन्हें 3-4 हफ्ते आराम की सलाह दी थी।
बता दें कि 33 साल के मॉर्केल ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 79 टेस्ट मैचों में 276 विकेट झटके हैं। वहीं 112 वन-डे मैचों में उन्होंने 186 विकेट हासिल किए हैं।