फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African cricket wants to play an important role in campaign against racism says Graeme Smith

नस्लवाद के खिलाफ अभियान में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अहम भूमिका निभाना चाहती है: ग्रीम स्मिथ

Thu, 09 Jul 2020 08:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Jul 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
South African cricket wants to play an important role in campaign against racism says Graeme Smith
ग्रीम स्मिथ - फोटो : CricketCountry.com

उपनिवेशवाद और रंगभेद से काफी समय तक संघर्ष करने वाले दक्षिण अफ्रीका में पहले की तुलना में स्थिति काफी बेहतर है। हालांकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि उनका बोर्ड अगले कुछ दिनों में यह पता लगाएगा कि वे अपने देश में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ में कैसे प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। 

विज्ञापन


सीएसए की नीति के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम में अश्वेत क्रिकेटरों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है, लेकिन 1970 में देश को अलग थलग किए जाने से पहले परिस्थितियां भिन्न थीं. तब टीमों में केवल श्वेत खिलाड़ियों को ही जगह दी जाती थी। इसे देखते हुए यह अभियान अधिक महत्वपूर्ण बन जाता है।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के क्रिकेटरों की तरह ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान का समर्थन करेंगे। इन देशों के क्रिकेटरों ने वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में अपनी कॉलर पर बीएलएम का लोगो लगाया है और उन्होंने पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने के बल बैठकर इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसए के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा, ‘हम दुनिया भर में क्या चल रहा है और सीएसए में अपनी भूमिका को लेकर अच्छी तरह से वाकिफ हैं।'

उन्होंने कहा, ‘लुंगी ने इसका बहुत अच्छा जवाब दिया जब उन्होंने कहा कि हम अपनी दुनिया में जीते हैं और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि भविष्य में हम एकजुट होकर यह पता लगाएं कि हम ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान में अपनी भूमिका कैसे निभा सकते हैं और इसमें हम कैसे प्रभावी हो सकते हैं।'

स्मिथ ने कहा, ‘इन चीजों को लेकर मेरा विश्वास है कि इसको लेकर सभी की राय जानना महत्वपूर्ण है। प्रत्येक टीम के माहौल और सीएसए के तौर पर हम इसे कैसे आगे बढ़ाते हैं इस पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है।'


उन्होंने कहा, ‘हम मंडेला दिवस (18 जुलाई) पर 3 टीसी मैच खेलेंगे जहां हम चैरिटी के लिए काफी काम कर रहे हैं और यह बीएलएम अभियान में हमारा पहला मौका होगा। लेकिन जहां तक पुरुष और महिला टीमों का सवाल है तो इस पर चर्चा करना जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed