{"_id":"6683d6dfbe144a6b2f094adc","slug":"south-african-batter-david-miller-devasted-after-team-loss-to-indian-team-in-t20-world-cup-2024-final-match-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : भारत के खिलाफ फाइनल में मिली हार को नहीं भुला पा रहे डेविड मिलर, कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : भारत के खिलाफ फाइनल में मिली हार को नहीं भुला पा रहे डेविड मिलर, कही ये बात
Tue, 02 Jul 2024 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:01 PM IST
सार
भारत ने रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज कर 11 साल का आईसीसी खिताब का सूखा समाप्त किया था। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम सुखद स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अंत में टीम हार गई।
विज्ञापन
डेविड मिलर
- फोटो : PTI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर भारत के खिलाफ शनिवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली करीबी से अब तक नहीं उबर सके हैं। भारत ने रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज कर 11 साल का आईसीसी खिताब का सूखा समाप्त किया था। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम सुखद स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अंत में टीम हार गई। इस हार से मिलर काफी निराश हैं और उन्होंने कहा कि इस परिणाम को पचा पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी पांच ओवर में 30 रन चाहिए थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी ने मैच के रुख को भारत की ओर मोड़ दिया। पांड्या ने आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले हेनरिच क्लासेन को आउट किया तो, वहीं बुमराह ने मार्को यानसेन को चलता किया। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत की, लेकिन पांड्या की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लांग ऑफ बाउंड्री के पास मिलर का शानदार कैच लपक कर मैच पर भारत का नियंत्रण बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलर को मजबूत वापसी की उम्मीद
बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज मिलर ने हालांकि उम्मीद जताई कि उनकी टीम इस हार के गम को भुला कर मजबूत वापसी करेगी। दक्षिण अफ्रीका ने इस विश्व कप में चोकर्स के ठप्पे को काफी हद तक पीछे छोड़ते हुए बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में जगह पक्की की थी, लेकिन टीम अंत में जाकर खिताब से चूक गई। मिलर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा, मैं बहुत निराश हूं, दो दिन पहले जो हुआ उसे पचा पाना काफी कठिन है। मेरे पास अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मुझे हालांकि इस टीम पर बेहद गर्व है।
बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज मिलर ने हालांकि उम्मीद जताई कि उनकी टीम इस हार के गम को भुला कर मजबूत वापसी करेगी। दक्षिण अफ्रीका ने इस विश्व कप में चोकर्स के ठप्पे को काफी हद तक पीछे छोड़ते हुए बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में जगह पक्की की थी, लेकिन टीम अंत में जाकर खिताब से चूक गई। मिलर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा, मैं बहुत निराश हूं, दो दिन पहले जो हुआ उसे पचा पाना काफी कठिन है। मेरे पास अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मुझे हालांकि इस टीम पर बेहद गर्व है।
फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपने अभियान में कई करीबी मैचों में जीत दर्ज की थी, लेकिन टीम खिताबी मुकाबले में जीत के करीब होने के बाद आखिरी पांच ओवर में दबाव में आ गई। मिलर ने कहा, इस टूर्नामेंट में हमारा सफर शानदार रहा। हमने पूरे महीने कई उतार-चढ़ाव देखे। हमने पीड़ा सही है। मैं हालांकि जानता हूं कि इस टीम में जज्बा है और वह अपना स्तर ऊंचा करती रहेगी।