फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa won by 322 runs against australia in 3rd test match at cape town

SAvAUS: तीसरे टेस्ट में कंगारुओं की शर्मनाक हार, द. अफ्रीका ने भारी अंतर से जीता मैच

Mon, 26 Mar 2018 08:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
South Africa won by 322 runs against australia in 3rd test match at cape town
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

मोर्ने मोर्केल (9 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 322 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में प्रोटियाज 2-1 से आगे है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में डीन एल्गर के 141 रन की नाबाद पारी की बदौलत 311 रन बनाए। जिसके जवाब में कंगारू की पूरी टीम 255 रन पर ही सिमट गई। इस आधार पर प्रोटियाज टीम को 56 रन की बढ़त मिली। दोनों पारी मे कुल मिलाकर मोर्केल ने 9 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम की 6 रन के स्कोर पर एडेन मार्करम के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके बाद हाशिम अमला बल्लेबाजी करने आए। यहां से एल्गर और अमला (31) ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 311 के करीब पहुंचाया। एल्गर के अलावा एबी डीविलियर्स (64) और कागिसो रबडा ने 22 रनों का योगदान किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में पैट कुमिंस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
विज्ञापन


वही, प्रोटियाज के 311 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छा रही। बेनक्रॉफ्ट (77) और वार्नर (30) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन आगे जाकर टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 255 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रोटियाज की तरफ से रबाडा और मोर्केल ने 4-4 विकेट लिए, जबकि फिलैंडर ने 2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

South Africa won by 322 runs against australia in 3rd test match at cape town
एडेन मार्करम - फोटो : ESPN

वहीं, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 373 रन बनाए। जिसके जवाब में कंगारू की टीम 107 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में डीन एल्गर फ्लॉप रहे। वह केवल 14 रन ही बना सके, जबकि एडेन मार्करम ने 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। मार्करम ने 145 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा डीविलियर्स (63), क्विंटन डी कॉक (65) और वर्नोंन फिलेंडर ने नाबाद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जिताने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में हेजलवुड, कुमिंस और लायन ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क को विकेट मिला।

प्रोटियाज के 373 रन के पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 107 रन ही बना सकी। कंगारू टीम की शुरुआत थोड़ी खराब रही। 100 रन के भीतर ही टीम अपना 9 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेनक्रॉफ्ट (26) और डेविड वॉर्नर ने 32 रनों का योगदान दिया। वहीं, प्रोटियाज की तरफ से मोर्ने मोर्के ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, जबकि केशव महाराज के नाम 2 विकेट रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed