{"_id":"69ef80d9240b349a6e0aa170","slug":"south-africa-women-vs-india-women-fifth-t20-match-highlights-and-key-moments-results-updates-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W Vs SA W: विश्वकप से पहले भारतीय महिला टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-4 से मिली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W Vs SA W: विश्वकप से पहले भारतीय महिला टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-4 से मिली हार
Mon, 27 Apr 2026 08:59 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:59 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। पांचवें टी20 में भारत ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजी भी खराब रही जिससे टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
इस साल जून में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होना है, लेकिन वनडे विश्व कप की चैंपियन भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से करारी शिकस्त मिली है। टी20 विश्व कप होने में अब कम समय शेष रह गया है, ऐसे में भारतीय महिला टीम का इस तरह का प्रदर्शन चिंताजनक है। दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें टी20 में भारत को 23 रन से हराया। भारत के लिए राहत की बात यह है कि टीम क्लीन स्वीप से बच गई।
वोलवार्ट के दम पर जीती दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें टी20 मैच में कप्तान लॉरा वोलवार्ट के नाबाद 92 रनों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भारती फूलमाली ने बनाए जो 30 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
वोलवार्ट के दम पर जीती दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें टी20 मैच में कप्तान लॉरा वोलवार्ट के नाबाद 92 रनों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भारती फूलमाली ने बनाए जो 30 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन