फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa Women beats India Women by 7 wickets in 4th odi and leads in series

भारत ने गंवाई सीरीज: बेकार गया पूनम का शतक, दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने चौथा वन-डे भी जीता

Sun, 14 Mar 2021 04:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
South Africa Women beats India Women by 7 wickets in 4th odi and leads in series
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter@OfficialCSA

दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने रविवार को चौथे वन-डे भारत को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है। लखनऊ के अटल विहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीक ने आठ गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


पांच मैच की वन-डे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं ने बाजी मारी थी। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने पलटवार किया। सीरीज 1-1 से बराबर ही थी कि तीसरे और चौथे मैच को कब्जाकर प्रोटियाज टीम ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। अब श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच 17 मार्च को खेला जाएगा, जो भारत के लिए प्रतिष्ठा का सवाल होगा। इसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी लखनऊ में ही होगी।
विज्ञापन


अगर मैच की बात करें तो भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 17 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना (10) के रूप टीम को पहला झटका लगा। टीम इंडिया की तरफ से पूनम राउत ने 123 गेंदों में 10 चौके की मदद से नाबाद 104 रन की पारी खेली। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर (54), मिताली राज (45), प्रिया पूनिया ने 32 रनों का योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लिजेल ली (69), कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (53), लारा गुडॉल (59*) मिगनोन डु प्रीज (61) और मरिजने कप्प ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। मिगनोन को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 55 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन की उम्दा पारी खेली।     

हार के बाद क्या बोलीं मिताली?

मिताली ने मैच के बाद कहा, 'अगर हमने 266 रन से अधिक भी बनाया होता तो दक्षिण अफ्रीका ने जैसे बल्लेबाजी की उसके लिए यह काफी नहीं होता। हमारी गेंदबाजी विभाग को श्रृंखला से पहले तैयारियों पर काम करना होगा। हम इस मामले में पिछड़ गए। उन्होंने कहा, 'हम क्षेत्ररक्षण के मामले में बुरे नहीं है लेकिन कुछ चीजों में सुधार किया जा सकता है।'

झूलन कमी खली- मिताली
मिताली ने कहा, 'हमें झूलन के अनुभव की कमी खली लेकिन ये दूसरे गेंदबाजों के लिए जिम्मेदारी उठाने का एक मौका था। हमारी स्पिनर अनुभवी है। मुझे उनसे बेहतर वापसी की उम्मीद है।' उन्होंने कहा, 'मैंने हाल ही में टीम का नेतृत्व करना शुरू किया है और मैं सलाह व मदद के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के पास जाती हूं। हमारी योजना शुरु से ही आक्रामक क्रिकेट खेलने की थी। हमारी गेंदबाजी शीर्ष स्तरीय है। हमारे लिए शीर्ष चार में से किसी एक बल्लेबाज को लंबी पारी खेलने जरूरत थी। हम पहले ऐसा करने में नाकाम रहते थे।'

शतक जड़ने के बाद क्या बोलीं पूनम?

भारतीय टीम को हालांकि चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम से हार का सामना करना पड़ा लेकिन पूनम ने इस मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने इससे पहले दो मैचों में क्रमश: 62 और 77 रन की पारी खेली थी। मैच के बाद पूनम ने कहा, 'मैं स्ट्राइक रेट के बारे में ज्यादा नहीं सोचती। मेरा ध्यान टीम के लिए योगदान पर लगा होता है। वापसी के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना काफी अहम है। साथ ही कुछ लोग मुझे कहते हैं कि मेरा स्ट्राइक रेट कम है तो मैं इससे चितिंत नहीं होती। मैं अपने खेल पर काम करती रहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed