{"_id":"61d66838c148d962d74e2c87","slug":"south-africa-weather-ind-vs-sa-2nd-test-day-4-india-vs-south-africa-johannesburg-weather-forecast-pitch-report-imperial-wanderers-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA, 2nd Test Day 4, Johannesburg South Africa Weather: जोहनिसबर्ग में बारिश की संभावना, बादल आए तो भारत को होगा फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA, 2nd Test Day 4, Johannesburg South Africa Weather: जोहनिसबर्ग में बारिश की संभावना, बादल आए तो भारत को होगा फायदा
Thu, 06 Jan 2022 09:25 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:25 AM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच चौथे दिन खत्म होना तय है। चौथे दिन मौसम भारत की मदद कर सकता है। अगर आसमान पर बादल आते हैं तो टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जोहानिसबर्ग में चौथे दिन सुबह से बादल छाए हुए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रोमांचक हो चुका है। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए चौथी पारी में 122 रन की जरूरत है। वहीं भारत को जीत के लिए आठ विकेट लेने होंगे। इस मैच में अब तक बारिश ने खेल में खलल नहीं डाला है, लेकिन चौथे दिन मौसम टीम इंडिया पर मेहरबान हो सकता है। जोहानिसबर्ग में चौथे दिन बारिश की संभावना 48 फीसदी है। ऐसे में चौथे दिन भी बारिश होने के आसार कम हैं, लेकिन आसमान में बादल आने से भारतीय गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज 40 ओवर की गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ दो विकेट ही ले पाए हैं।
मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों को कमाल करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा सकता है। जोहानिसबर्ग में भारत अब तक कोई टेस्ट नहीं हारा है।
पहले भी नहीं हुई बारिश
जोहानिसबर्ग के मैदान में टेस्ट मैच के पहले दिन 43 फीसदी, दूसरे दिन 62 फीसदी और तीसरे दिन 24 फीसदी बारिश की संभावना थी, लेकिन किसी दिन बारिश नहीं हुई। वहीं इस सीरीज के पहले मैच में भी तीन दिन बारिश की संभावना थी, लेकिन सिर्फ एक दिन ही बारिश हुई। इस मैच में भी चौथे दिन बारिश की संभावना 48 फीसदी है, लेकिन शायद ही बादल बरसें। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को मैच बचाने के लिए हर हाल में अफ्रीकी टीम को ऑल आउट करना होगा।
विज्ञापन
क्या होगी भारत की रणनीति
जोहानिसबर्ग के मैदान में भारत अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है। ऐसे में टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि इस मैच में अफ्रीकी टीम अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। उसे जीत के लिए 122 रन की जरूरत है, जबकि उसके पास आठ विकेट बचे हुए हैं। इस सीरीज में अफ्रीकी टीम तीन पारियों में दो बार 200 के अंदर आउट हुई है और एक बार फिर भारतीय गेंदबाज यह कारनामा दोहराना चाहेंगे। हालांकि टीम इंडिया के लिए यह आसान नहीं होगा।
पांचवें दिन बारिश की संभावना सबसे ज्यादा
इस टेस्ट मैच में पांचवें दिन बारिश की संभावना 73 फीसदी है। इस दिन बारिश की वजह से खेल प्रभावित होने की संभावना सबसे ज्यादा थी, लेकिन यह मैच पांचवें दिन तक नहीं जाएगा। चौथे दिन ही इस टेस्ट का नतीजा आने की पूरी संभावना है। अफ्रीकी टीम को 122 रन बनाने की जरूरत है और अगर भारतीय गेंदबाज पहले सत्र में ही विकेट नहीं निकालते हैं तो लंच के बाद दक्षिण अफ्रीका आसानी से जीत हासिल कर सकता है।