तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना। तकरीबन साल भर बाद टीम में वापसी करने वाले डेल स्टेन अब टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
इस मैच से पहले यह रिकॉर्ड इमरान ताहिर के नाम था। मगर तीसरे ओवर में जोस बटलर का विकेट हासिल करते ही स्टेन ने ताहिर को पीछे छोड़ दिया। अपनी बैक ऑफ अ लैंथ बॉल पर मिड ऑफ क्षेत्र में जोस बटलर (15) को डेविड मिलर के हाथों लपकवाते हुए डेल ने यह कीर्तिमान बनाया।
3 of 5
इमरान ताहिर
- फोटो : social Media
इमरान ताहिर ने जहां 35 मैच में 61 विकेट हासिल किए हैं तो स्टेन ने अपने 45वें मैच में 62 विकेट का आंकड़ा छुआ। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पेसर मॉर्न मॉर्कल आते हैं, जिन्होंने 46 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट मैच में डेल स्टेन पहले ही सर्वाधिक विकेट (93 टेस्ट में 439 विकेट) लेने वाले प्रोटियाज गेंदबाज हैं।
4 of 5
डेल स्टेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे पहली बार कंधे की चोट से जूझने वाले डेल स्टेन नवंबर 2016 के बाद से अबतक सिर्फ आठ टेस्ट, नौ एकदिवसीय और तीन T20 इंटरनेशनल में ही भाग ले पाए हैं। 36 वर्षीय डेल कई बार इच्छा जता चुके हैं कि वह इस साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 के बाद अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर को विराम देंगे।
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे श्रीलंका के लसिथ मलिंगा टी-20 इंटरनेशनल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। मलिंगा के नाम 106 विकेट दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर 96 विकेटों के साथ शाहिद अफरीदी आते हैं फिर बांग्लादेश के शकिब-अल-हसन (91) और उसके बाद पाकिस्तानी पेसर उमर गुल (85) का नंबर आता है।