फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa vs England Champions Trophy match Preview Gaddafi Stadium Lahore Captain Vice Captain news

ENG vs SA: सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड की नजरें जीत के साथ समापन पर

Fri, 28 Feb 2025 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Feb 2025 04:17 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है क्योंकि उसकी टीम ने अभी तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसके अधिकतर खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी में जो रूट पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है।

विज्ञापन
South Africa vs England Champions Trophy match Preview  Gaddafi Stadium Lahore Captain Vice Captain news
जोस बटलर - फोटो : ICC

विस्तार

पिछला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद दक्षिण अफ्रीका की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी में अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी। दूसरी ओर, शुरुआती दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी इंग्लैंड की नजरें जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का अंत करने पर टिकी होंगी। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं लेकिन ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान इस दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी 
अफगानिस्तान ने एक रोमांचक मुकाबले में आठ रन से जीत दर्ज करके न सिर्फ इंग्लैंड को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर किया, बल्कि अंतिम चार में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को भी जीवंत रखा। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इंग्लैंड की टीम को अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है क्योंकि उसकी टीम ने अभी तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसके अधिकतर खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी में जो रूट पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टीम बारिश से प्रभावित टूर्नामेंट में अभी तक केवल एक मैच खेल पाई है जिसमें उसने अफगानिस्तान को 107 रन के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में रेयान रिकेल्टन ने शतक लगाया, जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा, रासी वान डेर डुसेन और एडेन मार्करैम ने अर्धशतक जमाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 315 रन बनाए और इसके बाद अफगानिस्तान को 208 रन पर आउट कर दिया।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को रहना होगा सावधान 
दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही कागजों पर मजबूत नजर आती है और आईसीसी की प्रतियोगिताओं में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन पिछले एक साल में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। दक्षिण अफ्रीका को पिछले 12 वनडे मैच में से आठ में पराजय झेलनी पड़ी थी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उसको अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखनी होगी क्योंकि जोस बटलर की अगुआई वाली टीम जीत के साथ अपने अभियान का अंत करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी 
रूट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरा हुआ नहीं दिखता है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में उसे सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उसकी टीम को हार के इस क्रम को तोड़ने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में रूट ने 120 रन की शानदार पारी खेली थी लेकिन उसके अन्य बल्लेबाज फिर से अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। इंग्लैंड को अपने पहले मैच में गेंदबाजों की नाकामी के कारण ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार सामना करना पड़ा था।
 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जैमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करैम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed