{"_id":"62203e48991768602c168d90","slug":"south-africa-to-tour-india-in-june-bcci-announces-venues-for-t20i-series-to-be-held-after-ipl-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया, इन पांच जगहों पर खेली जाएगी घरेलू टी-20 सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया, इन पांच जगहों पर खेली जाएगी घरेलू टी-20 सीरीज
Thu, 03 Mar 2022 09:34 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:34 AM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आएगी और यहां यह सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आएगी और यहां यह सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को सीरीज के लिए स्थानों की घोषणा कर दी। इसके मुताबिक पांचों मैच कटक, विशाखापत्तनम, दिल्ली, राजकोट और चेन्नई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीसीसीआई ने दो मार्च को हुई एपेक्स कॉउंसिल की बैठक में इस सीरीज की जानकारी देते हुए उसके लिए स्थानों के चयन पर फैसला किया।
विज्ञापन
बीसीसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी और पांचवां और आखिरी मुकाबला 19 जून को खेला जाएगा। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाली यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम होगी। ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन टी-20 सीरीज क्लीन स्वीप कर आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गई है। पिछले साल टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम अब तक लगाकर 12 मैच जीत चुकी है।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हुई तो वहीं टेस्ट में उसे 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ी।