{"_id":"5aa40c9d4f1c1bc0758b4bab","slug":"south-africa-takes-important-lead-against-australia-in-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvAUS: एबी डीविलियर्स ने खेली आकर्षक पारी, दक्षिण अफ्रीका को मिली महत्वपूर्ण बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvAUS: एबी डीविलियर्स ने खेली आकर्षक पारी, दक्षिण अफ्रीका को मिली महत्वपूर्ण बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबी डीविलियर्स (74*) की आकर्षक पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। पोर्ट एलिजाबेथ पर चल रहे मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 95 ओवर में 7 विकेट खोकर 263 रन बना लिए हैं। डीविलियर्स के साथ वेर्नोन फिलेंडर (14*) क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन
याद हो कि प्रोटियाज टीम ने टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 243 रन पर समेट दी थी। अब दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 20 रन की बढ़त मिल गई है जबकि उसके 3 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन अपनी पारी 39/1 के स्कोर से आगे बढ़ाई। डीन एल्गर (57) और नाईटवॉचमैन कागिसो रबाडा (29) ने 45 रन की साझेदारी करते हुए प्रोटियाज को 50 रन के पार लगाया। ऑस्ट्रेलिया को दिन की पहली सफलता पैट कमिंस ने दिलाई। तेज गेंदबाज ने रबाडा को क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
इसके बाद एल्गर ने हाशिम अमला (56) के साथ पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की और कंगारू को बैकफुट पर भेज दिया। इस खतरनाक जोड़ी को स्टार्क ने तोड़ा और ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी कराई। उन्होंने अमला को क्लीन बोल्ड किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 148 गेंदों में 6 चौको की मदद से 56 रन बनाए।
जल्द ही हेजलवुड ने एल्गर को विकेटकीपर पैन के हाथों झिलवाकर अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 197 गेंदों में 6 चौको की मदद से 57 रन बनाए। फिर एबी डीविलियर्स (74*) ने कंगारू गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। कप्तान फाफ डू प्लेसी (9) और थियुनिस डी ब्रुइन (1) को मिचेल मार्श ने अपना शिकार बनाकर प्रोटियाज को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया।
क्विंटन डी कॉक (9) को नाथन लायन ने क्लीन बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया। इसके बाद डीविलियर्स ने फिलेंडर के साथ मिलकर 36 रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट नहीं लेने दिया। डीविलियर्स ने 81 गेंदों में 14 चौको की मदद से नाबाद 74 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने दो-दो जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन को एक-एक विकेट मिला।